एक्सप्लोरर

कौन है संजय वर्मा? जिससे सोनम ने 200 से ज्यादा बार की बात, भाई ने कहा, 'मुझे भी...'

Sonam Raghuvanshi News: सोनम रघुवंशी के परिवार वालों से शिलॉन्ग पुलिस ने बुधवार (18 जून) को पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ के बाद सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए.

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच चल रही है. इस बीच एक नए किरदार की एंट्री हो गई है. नए किरदार का नाम संजय वर्मा है. दरअसल, राजा की पत्नी और हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने संजय वर्मा नाम के शख्स से एक महीने में 234 बार बात की. इसको लेकर जब सोनम के भाई गोविंद से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में कुछ नहीं पता है.

'मुझे कोई आइडिया नहीं है'

बता दें कि शिलॉन्ग पुलिस बुधवार (18 जून) को सोनम के घर पूछताछ करने गई थी. पूछताछ के बाद मीडिया ने सोनम के भाई गोविंद से संजय वर्मा को लेकर पूछा. इस पर उन्होंने कहा, "मुझे आइडिया नहीं है सर."

'मेरे साथ पुलिस गोदाम और ऑफिस गई'

पुलिस की पूछताछ पर गोविंद ने कहा, "मैं बाहर खड़ा था. मैं तो सिर्फ घर दिखाने लाया था. मेरे साथ पुलिस की टीम गोदाम और ऑफिस गई थी. वहां पर कर्मचारियों से पूछताछ हुई. उसके अलावा मुझे आइडिया नहीं है."

'पुलिस ने कुछ भी जब्त नहीं किया'

इसके आगे उन्होंने कहा, "जो भी राज (राज कुशवाहा) के साथ काम करते थे उनसे पूछताछ हुई. राज जहां जहां काम करता था वो सब चीजें मुझे दिखानी थी. मैंने उनको (पुलिस) को पूरा दिखा दिया. सभी जगह पुलिस गई. पुलिस ने कुछ भी जब्त नहीं किया.  मेरे से कोई भी पूछताछ नहीं हुई. मैं बाहर ही खड़ा था और पूछताछ अंदर चल रही थी. मुझे भी आज ही पता चला कि संजय वर्मा का नाम आ रहा है लेकिन मुझे कोई आइडिया नहीं है." 

सोनम के परिजनों से पुलिस ने उसके व्यवहार और फोन पर किससे बातचीत करती थी इससे जुड़े सवाल पूछे. पुलिस अब सोनम के दिमान को पढ़ना चाह रही है. राज को लेकर भी सोनम के परिवारवालों से सवाल किए गए. राज कुशवाहा के साथ मिलकर ही सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget