एक्सप्लोरर

Singrauli: अवैध रेत खनन रोकने गई पुलिस को माफिया ने की कुचलने की कोशिश, ट्रैक्टर पर लटके पुलिसकर्मी को घसीटा!

Singrauli News: पुलिस को सिंगरौली जिले के रेही गांव में रेत के अवैध खनन की जानकारी मिली थी. इस जानकारी के आधार पर जब पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो उनपर जानलेवा हमला कर दिया गया.

Singrauli Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) जिले में रेही गांव में रेत खनन रोकने आई पुलिस पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की. माफिया (Sand Mafia) ने ट्रैक्टर पर लटक रहे पुलिसकर्मी को लगभग एक किलोमीटर दूर तक घसीटा जिसमें वह घायल हो गए. पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

सिंगरौली जिले के जियावन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रेही गांव में नदी से कुछ लोग ट्रैक्टर से रेत ले जा रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब ट्रैक्टर को रोकना चाहा,तो एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर में चढ़ गया, उसके बाद ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका, बल्कि एक किलोमीटर तक ट्रैक्टर को भगाता रहा, इसी बीच ट्रैक्टर रोकने के चक्कर में एसआई प्रदीप सिंह को चोट लग गई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लंबे अरसे से जारी है रेत का अवैध कारोबार
बताया जा रहा है कि जियावन थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं के गुर्गे लंबे समय से रेत के अवैध कारोबार में लिप्त है लेकिन जब से जिले में नए पुलिस कप्तान ने कार्यभार संभाला है, तब से लगातार रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने अवैध रेत परिवहन को रोकने का प्रयास किया तो माफियाओं के गुर्गे ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने वाले आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. पुलिस ने ट्रैक्टर चढ़ाने वालों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रेत माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा. वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैसी ने कहा कि रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दे दिए गए हैं. 

रिपोर्ट- देवेंद्र पाण्डेय

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में भोपाल की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, काली पट्टी बांधकर सरकार को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget