एक्सप्लोरर

Watch: सिंगरौली में दिनदहाड़े चाकू और बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, लोगों ने पत्थरों से हमला कर बचाई जान

Singrauli Crime News: सिंगरौली से लूट की एक खौफनाक घटना सामने आई है. घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए लुटेरों पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए.

Singrauli Loot Case: मध्य प्रदेस के सिंगरौली में चोरों का और लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. चोरों ने अब घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ शहर के व्यपारियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके का है. 

इस मामले में नेहा इंटरप्राइजेज के मुनीम रामकुमार शुक्ला रोजाना की तरह कंपनी से बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे. इस दौरान जैसे ही वह बलियरी में पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से थैला छीनने की कोशिश की, लेकिन मुनीम ने जब बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और सड़क के नीचे गिरा दिया.

लुटेरों ने दिनदहाड़े मुनीम पर किया चाकू से हमला
इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित मुनीम ने चाकू से हमला कर दिया. शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और लुटेरों पर पत्थर बरसाने लगे और उन्हें दौड़ा लिया. स्थानीय लोगों को देख लुटेरे भाग खड़े हुए. लुटेरों के हमले में मुनीम घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. 

यह घटना मंगलवार (4 जून) दोपहर की है, जब जिले का पूरा पुलिस अमला लोकसभा चुनाव की काउंटिंग में पचौर के मतगणना स्थल पर तैनात था. इस दौरान लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों के साहस बची जान
जिस समय लूटेरे मुनीम पर हमला कर रुपये छीनने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. लोग साहस दिखाते हुए लूटेरों के पास पहुंच गए, इसके बाद लोगों ने लूटरों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. लोगों को देखकर लूटेरे मौके से भाग खड़े हुए. इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में सफ रहे.

इस दौरान लुटेरे जल्दबाजी में अपनी बाइक छोड़कर मुनीम की बाइक लेकर फरार हो गए. फिलहाल मामले की जांच कर रही पुलिस को घटनास्थल से कट्टा, चाकू और आरोपियों की बाइक मिली है. इस मामले में विन्ध्यनगर सीएसपी का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पूरी वारदात सीटीवी में कैद
लूट की वारदात के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लुटेरे मुनीम के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है.

(सिंगरौली से देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: MP में कांग्रेस के दिग्गज साख बचाने में नाकाम, शंकर लालवानी के बाद शिवराज सिंह ने दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget