एक्सप्लोरर

MP Politics: 'मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा', शिवराज सिंह चौहान बोले- एमपी में हूं, एमपी में ही रहूंगा

Shivraj Singh Chouhan New Responsibilty: पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाया. पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया है. अब पार्टी को लौटाने का वक्त है.

Shivraj Singh Chouhan Reaction: 18 साल तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान की जगह प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हुआ. मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि किया शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व से अपने लिए किसी बड़े पद की मांग रखेंगे? इस सवाल के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, ' मुझे दिल्ली जाकर मांगना पसंद नहीं. अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा.' वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने यह भी तय कर लिया है कि वह मध्य प्रदेश में हैं और यहीं रहेंगे. कहीं नहीं जाएंगे.

मध्य प्रदेश-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों के नाम के एलान के बीच तीनों राज्यों के दिग्गज मंत्री आलाकमान से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हुए थे. इस पर शिवराज सिंह चौहान से भी सवाल किया गया था कि क्या वो भी दिल्ली जाएंगे? इस पर पूर्व सीएम शिवराज ने जवाब दिया, 'एक बात मैं विनम्रता के साथ कह देना चाहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने से पहले मैं मरना पसंद करूंगा.'

'बीजेपी को लौटाने का वक्त आ गया'- शिवराज सिंह चौहान

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी नेतृत्व के पक्ष में बात रखी कि पार्टी ने उन्हें 18 साल तक मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी ने उन्हें सब कुछ दिया. इसलिए अब पार्टी को लौटाने का वक्त आ गया है.

'लाडली' के बाद 'लखपति' योजना की तैयारी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लाडली बहना योजना के बाद अब वह लखपति बहना योजना पर काम करने वाले हैं. इसके लिए वह पूरा दम लगाएंगे. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नए सीएम के एलान के एक दिन बाद शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनकी लाड़ली बहनें पहुंचीं और फूट-फूट कर रोने लगीं. महिलाओं को रोता देख सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए. बहनों को रोता देख पूर्व सीएम भी भावुक नजर आए. वहीं विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद शिवराज सिंह ने खुद यह स्पष्ट कर दिया था कि वह सीएम पद की रेस में नहीं हैं और मेरा पद मामा का है. 

यह भी पढ़ें: MP News: 'मामा' को नहीं मिला CM पद, तो फूट-फूट कर रोईं लाड़ली बहनें, शिवराज सिंह चौहान भी दिखे भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget