एक्सप्लोरर

MP Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजों पर शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?

MP Exit Poll 2024: शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि चार जून को एनडीए 400 पार होगा और बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी.

Shivraj Singh Chouhan reaction on MP Exit Poll: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की 29 सीटों पर चार जून को नतीजे आएंगे, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 26 से 28 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं इस पर अब एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है.  
 
एग्जिट पोल के नतीजों पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "दिल को बहलाने के लिए गालिब ये खयाल अच्छा है. कांग्रेस और राहुल गांधी का अब कोई भविष्य नहीं बचा है. एनडीए चार तारीख को 400 पार करेगी और बीजेपी 370 सीटें जीतेगी. भाजपा देश में एकतरफा जीत  रही है और क्लीन स्वीप कर रही है."

विदिशा से ताल ठोक रहे हैं शिवराज सिंह चौहान
बता दें, लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने विदिशा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा से है. विदिशा लोकसभा सीट को शिवराज सिंह चौहान की पारंपरिक सीट मानी जाती है. वह यहां से साल 1991 से साल 2004 तक यहां  पर लगातार पांच बार सांसद रहे हैं.

विदिशा को बीजेपी माना जाता है गढ़ 
बता दें, विदिशा लोकसभा सीट से इस बार 13 प्रत्याशी मैदान में हैं.  इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में है. विदिशा सीट का शुमार हमेशा से हाट सीटों में होता रहा है. इससे पहले साल 1991 में यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी जीतकर लोकसभा पहुंच चुके हैं. जबकि साल 2009 से 2014 तक सुषमा स्वराज ने जीत दर्ज किया था. 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन को 26 से 28 सीटें जीतने के आसार हैं. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दोबारा विदिशा से जीत दर्ज कर पाएंगे. विदिशा लोकसभा सीट साल 1989 से बीजेपी के कब्जे में है. विदिशा को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. एग्जिट पोल में एनडीए को मिलती बढ़त को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: 'MP के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रही सरकार', सीएम मोहन यादव पर भड़के उमंग सिंघार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget