एक्सप्लोरर

MP Election: चुनाव से पहले केस वापसी! कांग्रेस कार्यकाल में BJP नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस करवाएंगे CM शिवराज

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी के उन सभी नेताओं और कार्य़कर्ताओं को राहत मिलने वाली है जिनके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकाल में अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कराए गए थे.

MP News: बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा (Surendra Nath Singh Mamma) समेत पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ कराए गए केस वापस लिए जाएंगे. इन सभी पर कांग्रेस (Congress) के कार्यकाल में केस दर्ज कराए गए थे. सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार ने केस वापस लेने का फैसला किया है. यह निर्णय ऐसे वक्त में लिया है जब प्रदेश में कुछ महीनों के बाद चुनाव कराए जाने हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति के तहत यह कदम उठा रही है.

बीजेपी के इन नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ ये केस धरना और विरोध-प्रदर्शन साल 2018 और 2020 के बीच दर्ज कराए गए थे. वहीं, बीजेपी द्वारा इन सभी को एक फॉर्मेट भेजा जा रहा है जिसमें उन्हें कलेक्टर के नाम आवेदन देना होगा. इसके बाद उनके खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की शुरुआत की जाएगी. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा का स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाने का भी ऑडियो वायरल हुआ था जिसके बाद मम्मा के खिलाफ  एमपी नगर और टीटी नगर में केस दर्ज किया गया था. बाकी अन्य नेताओं के खिलाफ श्यामला हिल्स, टीटी नगर, जहांगीराबाद, अरोरा हिल्स, एमपी नगर और हबीबगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था.

सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा ने दिए था आपत्तिजनक बयान
कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान 15 महीने तक अलग-अलग मामलों को लेकर बीजेपी नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया था. इसी दौरान ये केस दर्ज हुए थे. हालांकि इन नेताओं के खिलाफ केवल वैसे ही केस वापस लिए जाएंगे जो किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई हो. बता दें कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक सरेंद्र नाथ सिंह मम्मा ने तत्कालीन सीएम कमलनाथ को लेकर अपशब्द कहे थे और प्रशासन को खुली धमकी भी दी थी जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा था. 

ये भी पढ़ें- MP Politics: बीजेपी ने बुंदेलखंड में भरी चुनावी हुंकार, 2018 के चुनाव में इतनी सीटें झोली में आई थीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget