एक्सप्लोरर

शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली जाने पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'खाली-पीली थोड़ी जाएंगे...'

Shivraj Singh Chouhan News: शिवराज सिंह चौहान दतिया जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसे वोट देने से कोई फायदा नहीं है.

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व सिंह शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. अब वो दिल्ली जाने का दावा कर रहे हैं. दतिया (Datia) जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली जाने का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'मामा' अब दिल्ली जा रहे हैं. खाली-पीली थोड़ी जाएंगे, वहां से प्रदेश के लिए सौगात लेकर आएंगे. 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दातिया के भउआपुरा में जनसभा को संबोधित किया. शिवराज ने कहा, ''राज्य की बहनों से कहना चाहता हूं कि आपको भाई ने लाडली बहना बनाया है लेकिन आगे आपको लखपति बहना बनाएंगे. मैंने कहा है तो बनाउंगा, मोहन यादव जी यहां की सारी योजनाओं को जारी रखेंगे. अब ये मामा दिल्ली जा रहा है. हम भी खाली पीली थोड़ी जाएंगे. प्रदेश के लिए सौगात लेकर आएंगे.''

कांग्रेस की बुद्धि पर बैठी मंथरा- शिवराज
शिवराज ने इस दौरान विपक्षी कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा, '' लोकसभा का चुनाव हो रहा है. कांग्रेस में अब ऐसा कुछ नहीं बचा कि कांग्रेस को वोट दिया जाए. ना दिल्ली में सरकार और ना भोपाल में  सरकार. कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं है. कांग्रेस ने उल्टे-सीधे फैसले किए हैं. अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चारों तरफ खुशी का माहौल था लेकिन एक पार्टी कांग्रेस थी जिसने कहा था कि मुहुर्त नहीं है. ऐसा लगा जैसे इसकी बुद्धि पर मंथरा बैठी हो, लिखकर कहा कि हम नहीं जाएंगे.''

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा, ''कांग्रेस छोड़-छोड़कर लोग जा रहे हैं. किसी पार्टी की इतनी दुर्गति देखी है क्या. ये कांग्रेस के कर्मों के कारण हुआ है. बीजेपी देश की सेवा करने वाली पार्टी है. हमने जो कहा वह किया. अयोध्या में राम मंदिर बनाना हो, धारा 370 हटाना हो या फिर समृद्ध भारत बनाना हो बीजेपी ने किया.  मोदी जी आज हैं और कल भी रहेंगे और भारत को विश्व गुरु बनाएंगे.''

इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर शिवराज का तंज
शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया गठबंधन पर तंज करते हुए कहा, '' इंडिया गठबंधन वाले बता दें कि आपका पीएम कौन बनेगा. धन्ना बनेगा, पन्ना बनेगा, कल्ला बनेगा या लल्ला बनेगा या जुम्मन बनेगा, कुछ तो बता दो. उन्होंने (इंडिया गठबंधन) कहा कि बाद में फैसला कर लेंगे और आपस में लड़ लेंगे. बारी-बारी बन जाएंगे. बताइए ऐसे हाथों में देश जाने देना चाहिए क्या.''

ये भी पढ़ें- शाजापुर में सहायक रजिस्ट्रार प्रति क्विंटल के हिसाब से ले रहा था कमीशन, पकड़े जाने पर उड़ गए होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget