एक्सप्लोरर

MP Politics: कल हो सकता है शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का विस्तार, इन लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री

MP News: मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात ने इन चर्चाओं को बल दिया. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार पर असमंजस बरकरार है. मुख्यमंत्री गुरुवार को भोपाल से बाहर रवाना हो गए हैं. आज रात वो बैतूल के सारणी में रहेंगे. वो शुक्रवार दोपहर तक भोपाल वापस आएंगे. उम्मीद की जा रही है कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार दोपहर बाद हो. तल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना इसलिए भी अधिक है कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) 26 अगस्त को ग्वालियर की यात्रा पर रहेंगे.

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी. मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलके में इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा गया. शिवराज कैबिनेट में अभी तीन मंत्रियों की जगह खाली है. सरकार ने पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को दीनदयाल अंत्योदय योजना समिति का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है. इसके बाद से ही यह कयास लगाया जाने लगा कि विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बिठाने के क्रम में शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो. 

मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात ने इन चर्चाओं को बल दिया. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि अभी बीजेपी या सरकार की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. 

कौन से नाम हैं चर्चा में

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद भावी मंत्री के तौर पर गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और जालम सिंह के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसके अलावा पूर्वू मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में बताया जा रहा है. अभी जो नाम मंत्री बनने की चर्चा में हैं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो नाम वायरल हो रहे हैं, वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं. इस सूची में फिलहाल सिंधिया समर्थक किसी विधायक का नाम नहीं है. पूर्व में हाट पिपलिया के विधायक मनोज चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी. लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार टलने की वजह से कई वरिष्ठ विधायकों में मायूसी हाथ लगी थी. 

ये भी पढ़ें

MP News: 'लाडली बहनों' की संख्या में इजाफा, प्रदेश में अब इतनी करोड़ महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget