एक्सप्लोरर

MP: शिवपुरी में धार्मिक प्रसाद बना बीमारी की वजह, 175 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के मोहराई गांव में धार्मिक प्रसाद खाने से 175 ग्रामीण अचानक उल्टी-दस्त से बीमार हो गए. स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू किया और नकली घी को वजह माना जा रहा है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक धार्मिक आयोजन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कोलारस तहसील के ग्राम मोहराई के मंदिर परिसर में प्रसाद (हलवा) वितरण के बाद अचानक 175 से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए. 

जानकारी के अनुसार, बीमारी का फैलाव इतनी तेजी से हुआ कि देखते ही देखते पूरा गांव प्रभावित हो गया. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमारों का इलाज शुरू किया.

अचानक बिगड़ी हालत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रसाद खाने के करीब आधे घंटे बाद ही ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी. 175 लोगों का मौके पर इलाज किया गया, जबकि 2 गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस रेफर किया गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा या मरीजों को बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है.

नकली घी पर उठा सवाल

घटना के बाद जांच में पाया गया कि प्रसाद में इस्तेमाल हुआ घी बीमारी की वजह हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि यह घी कोलारस के श्याम किराना स्टोर से 250 रुपए किलो की दर पर खरीदा गया था. इसी घी से हलवा बनाया गया था. प्रारंभिक आशंका है कि यह नकली घी था, जो कोलारस में ही तैयार होता है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा.

पूरे गांव में चिंता का माहौल

इस हादसे के बाद पूरे मोहराई गांव में अफरा-तफरी मच गई. अचानक बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ने से दहशत फैल गई. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में आयोजित भंडारे के बाद सभी प्रसाद खाने पहुंचे थे और कुछ ही समय में लोगों को चक्कर, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

के.के. दुबे की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget