एक्सप्लोरर

Shahdol Train Accident: शहडोल में रेल हादसे के बााद 10 ट्रेनें रद्द, कई के रूट में बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

MP News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मण्डल ने नोटिफिकेशन जारी कर 10 ट्रेनें निरस्त करने की जानकारी दी है. रेलवे के मुताबिक कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है.

Train Cancelled News: मध्य प्रदेश स्थित शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई. इसमें एक खड़ी मालगाड़ी में आकर दूसरी मालगाड़ी ने जोर से टक्कर मारी जिससे दोनों मालगाड़ी के डिब्बे  ट्रैक पर पलट गए और इंजन में आग लग गई. इस घटना के बाद रेलवे एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं 1 ड्राइवर की मौत हो गई.

उधर रेलवे ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेल मंडल पर बुधवार सुबह सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से इंजन सहित 9 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण इस मार्ग पर अप डाउन और मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. वहीं इस हादसे के बाद रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया साथ ही कई ट्रेनों के समय में बी बदलाव किया गया है. 

ये 10 ट्रेनें रहेगी निरस्त

1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज  दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज  दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज  दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज  दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी.

इन गाड़ियों का बदला गया समय

1. दुर्ग  से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज  2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी. 

 इन गाड़ियों को बीच में ही रोकना पड़ा

1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर–कटनी को पेंड्रारोड में रद्द किया गया.

2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर–जबलपुर को बिजुरी में रद्द किया गया.

3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर–अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द किया गया. 

इन गाड़ियों का बदला रूट

1. बरौनी से 18 अप्रैल को ट्रेन नंबर 15231 बरौनी–गोंदिया से रवाना हुई .

2. अजमेर से 18 अप्रैल को ट्रेन नंबर 18208 अजमेर–दुर्ग से रवाना हुई.

यह भी पढ़ें : Indore News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के अनशन से मुश्किल में मरीज, प्रदर्शन कर सरकार को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget