एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham Sehore: निमंत्रण देकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने मारी 'पलटी', उम्मीद से ज्यादा भक्तों के पहुंचने पर खड़े किए हाथ

16 फरवरी से शुरु हुई सात दिवसीय कथा के पहले ही दिन अव्यवस्था देख पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि लड़की वालों को 100 बरातियों के आने अनुमान था, क्या मालूम था कि 500 बाराती आ जाएंगे.

Rudraksh Mahotsav: सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रुद्राक्ष वितरण महोत्सव और शिवमहापुराण कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा ने देश भर से श्रद्धालुओं को आने का आमंत्रण दिया था. पंडित मिश्रा कथा में कहते नजर आए सीहोर आओ, खाना मिलेगा, रहने को मिलेगा, बस खाने का बर्तन खुद धोना पड़ेगा. पंडित मिश्रा के आव्हान पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु सीहोर आ पहुंचे. उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालुओं के कारण सभी व्यवस्था चौपट हो गई. श्रद्धालुओं को आमंत्रण देने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी पलटी मार दी है. दूर-दराज से आए श्रद्धालु अब खासे परेशान हो रहे हैं.

16 फरवरी से शुरु हुई सात दिवसीय कथा के पहले ही दिन अव्यवस्था देख पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि लड़की वालों को 100 बरातियों के आने अनुमान था, क्या मालूम था कि 500 बाराती आ जाएंगे. कुबेश्वर धाम में कथा के पहले ही दिन महराष्ट्र निवासी एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा कथा में व्यास पीठ से मौत पर प्रवचन देते नजर आए. 

पंडित मिश्रा का मौत पर प्रवचन
उन्होंने कहा कि मौत आनी होगी तो आएगी ही. काशी में एक घर ऐसा है, जहां लोग मरने जाते हैं. घर किराए पर मिलता है. अंतिम अवस्था में भजन कीर्तन करो. एक महीने में मर गए तो ठीक, नहीं तो वापस घर भेजते हैं. वहां लोग क्यों मरने के लिए जाते हैं, जब भगवान शंकर का कोई भक्त मरता है, उनका गुणगान करने वाला मरता है, इस पर संसार के लोग भले ही रोते हों पर देवता उस पर पुष्प बरसाते हैं.

मरना सबको है, फिर चाहे सीहोर का महाराज भी क्यों न हो. मौत आनी होगी तो आएगी. कथा के पहले दिन कथा स्थल पर पैदा हुई अव्यवस्था के बीच पंडित मिश्रा ने प्रवचन देते हुए कहा कि 50 बाराती बोले हैं तो 100-125 ही आएंगे, लेकिन 500 बाराती आ गए. अब क्या करें. 

15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
बता दें सीहोर के नजदीक कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से शुरु हुए रुद्राक्ष वितरण और शिवमहापुराण कथा में 15 लाख से अधिक लोग पहुंच गए हैं. 22 फरवरी तक जारी रहनेवाले आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी तादात पहुंचने की वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया है. श्रद्धालु खानी-पीने को तरस रहे हैं. मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से बिछुड़े हुए लोगों का आपस में संपर्क नहीं हो रहा है. 

MP News: रुद्राक्ष वितरण महोत्सव और शिवमहापुराण कथा में फैली अव्यवस्था, श्रद्धालु नहाने के लिए दे रहे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget