एक्सप्लोरर

Sehore News: सीहोर की सृष्टि को बचाने के लिए 14 घंटे से बचाव अभियान जारी, सीएम बनाए हुए हैं नजर

बड़ी मुंगावली में दोपहर एक बजे ढाई वर्षीय सृष्टि पिता राहुल कुशवाह गांव के एक 300 फीट गहराई वाले खुले बोर में गिर गई है.

सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बड़ी मुंगावली के खुले बोर में गिरी ढाई वर्षीय बालिका की मां रानी कुशवाह बेसुध सी हो गई है. बेटी सृष्टि को बार-बार पुकारकर मां बेहोश सी हो रही है. वहीं प्रशासन की ओर से बचाव कार्य लगातार जारी है. पहले तीन पोकलेन मशीन से खुदाई कार्य हो रहा था, अब दो पोकलेन और बढ़ा दी गई है तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. 

बता दें नजदीकी ग्राम बड़ी मुंगावली में दोपहर एक बजे ढाई वर्षीय सृष्टि पिता राहुल कुशवाह गांव के एक 300 फीट गहराई वाले खुले बोर में गिर गई है. बच्ची 50 फीट पर जाकर फंसी हुई है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए भरपूर प्रयास कर रहा है. बोर के ही बाजू में पांच पोखलेन मशीन और पांच जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पत्थर आ जाने की वजह से खुदाई कार्य में काफी मुश्किलें आ रही है.

मां ने बताया बोर का नहीं मालूम था
एबीपी संवाददाता से बात करते हुए ढाई वर्षीय बालिका सृष्टि कुशवाह की मां रानी कुशवाह ने बताया कि हमें नहीं पता था कि यहां बोर है, बच्ची तो घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक से बोर में गड्ढे में जा गिरी. बच्ची के गिरने के बाद पता चला कि यहां बोर का खुला गड्ढा है. भगवान से प्रार्थना है कि मेरी बच्ची को सकुशल बाहर निकाल दें.

सीएम बनाए हुए नजर
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हालातों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि सीहोर ग्राम मुंगावली में मासूम बेटी के बोरवेल में गिरने की दुखद सूचना प्राप्त हुई, एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और बेटी को बोरवेल से निकालने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है. मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मैं भी सतत प्रशासन के संपर्क में हूं. रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है. बिटिया की कुशलता की प्रार्थना करता हूं.

एसपी मंयक अवस्थी से जब बातचीत हुई तो बताया हमें जैसे ही सूचना मिली थी तत्काल  रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच गए थे और ऑपरेशन भी शुरु कर दिया था जो जारी है  हमारी एक्सपर्ट टीम खुदाई कर रही है एनडीआरएफ ,एसडीआरएफ की टीम भी तैनात है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget