एक्सप्लोरर

Sehore News: कांग्रेस विधायक बेटे की दबंगई, नशे में धुत होकर कारोबारी की कार को रौंदने की कोशिश, केस दर्ज

Sehore: इदौर-भोपाल हाइवे पर कांग्रेस के शाजापुर विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के पुत्र ने नशे में धुत होकर इंदौर के कारोबारी की कार को रौंदने का प्रयास किया है. इसको लेकर केस दर्ज किया गया है.

Indore-Bhopal Highway: इंदौर-भोपाल हाइवे पर पूर्व मंत्री और शाजापुर कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के पुत्र ने नशे में धुत होकर इंदौर के कारोबारी की कार को रौंदने का प्रयास किया. अब सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में पूर्व मंत्री पुत्र नशे में धुत होकर रौब झाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं कारोबारी की कार को पीछे से टक्कर मारते हुए रौंदने का प्रयास भी कर रहा है. पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे ने इंदौर के कारोबारी की कार को टक्कर मार 400 मीटर तक घसीटा भी है.

कारोबारी ने कही ये बात

जानकारी अनुसार शनिवार रात पौने 11 बजे इंदौर भोपाल हाइवे पर आष्टा के पास पूर्व मंत्री और शाजापुर से कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे ने इंदौर के रेडीमेड और ड्रायफ्रूट व्यापारी जो भोपाल से इंदौर लौट रहे थे उनकी कार को आष्टा के पास पीछे से जोरदार टक्कर मारी. इंदौरी निवासी कारोबारी ने बताया कि कार चालक को ठीक से गाड़ी चलाने का कहा तो वह इतने तैश में आ गया कि उसने काफी दूर तक फिर से टक्कर मारते हुए कार को घसीटा. इंदौर निवासी व्यपारी ने आगे बताया कि मैं उसी में बैठा था मैंने स्टेयरिंग को टाइट पकड़ रखा था. जैसे-तैसे हैंड ब्रेक खींचा तो मेरी कार हाइवे के किनारे आ गई. यदि कार नहीं रुकती तो मेरी जान चली जाती.

Ujjain News: कृषि मंडी में रिमोट कंट्रोल से हो रही थी ठगी, किसानों ने जमकर किया हंगामा

ऐसे बचाई जान 

वहीं आरोपी ने कारोबारी को कार में बैठाकर दोबारा टक्कर मारते हुए 400 मीटर दूर घसीटते ले गया. इसी दौरान कारोबारी ने हैंड ब्रेक खींचकर जान बचाई. इसके बाद आरोपी ने फिर कार को टक्कर मारकर चकनाचूर कर दिया. जब वे सब चले गए तो हम ग्रामीणों की मदद से भाड़ाखेड़ी पुलिस चौकी तक पहुंचे.

यहां के जवानों ने हमें आष्टा थाने भेजा. वहां एक एसआई को पूरी घटना बताई कि कार पूर्व मंत्री पुत्र ने चकनाचूर कर दिया. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि अभी आरोपी कार नंबर (एमपी 04 ईबी 9258) के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है.

पुलिस ने कही ये बात

परिवहन विभाग की साइट पर कार रोहिताप सिंह पिता हुकुम कराड़ा निवासी राम मंदिर के पास, देवनारायण मोहल्ला, शादीपुरा (शाजापुर) के नाम से रजिस्टर्ड मिली. कार पूर्व मंत्री पुत्र रोहिताप ही चला रहा था, लेकिन पुलिस ने कार नंबर को ही आरोपी माना और जांच में कार चालक की पड़ताल करने को कहा है.

ये भी पढ़ें-

Jabalpur News: पड़ोसियों के चिढ़ाने से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget