एक्सप्लोरर

शादी समारोह में मेहमान बनकर आए बदमाश ने 7 साल की बच्ची का किया किडनैप, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में अतुल त्रिपाठी नाम के बदमाश ने शादी समारोह से सात साल की बच्ची का किडनैप कर लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

MP News: वो ऐसे मेहमान बनकर आया था की मानो वर-वधू को आशीर्वाद देकर जाएगा, लेकिन किसी को पता नहीं था कि वह किडनैपर सात साल की बच्ची को अपहरण कर ले जाएगा. हालांकि कानून के लंबे हाथ ने अपहरणकर्ता की पूरी साजिश पर पानी फेर दिया.  यह घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले में घटित हुई है, जहां एक शातिर अपराधी ने सात साल की बच्ची को विवाह समारोह के बीच से उठा लिया.

सतना के एडिशनल एसपी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि भरहुत नगर इलाके में स्थित एक मैरिज गार्डन में विवाह समारोह चल रहा था. इसी दौरान भीड़भाड़ का लाभ उठाकर शातिर बदमाश अतुल त्रिपाठी मेहमानों के बीच शामिल हो गया. उसने पहले तो विवाह समारोह में दावत उड़ाई. इसके बाद 7 वर्षीय बालिका का अपहरण कर अपने साथ ले गया. 

बच्ची को छोड़ भागा

इस मामले में जब शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज से अतुल त्रिपाठी की पहचान हो गई. जब पुलिस उसे ढूंढ रही थी उसी समय वह बच्ची को रेलवे फाटक के समीप छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद राहगीर ने पुलिस को बालिका के संबंध में सूचना दी. पुलिस ने बालिका को बरामद कर लिया है.

कुख्यात बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
पुलिस ने इसके बाद अपहरण का मामला दर्ज करते हुए आरोपी अतुल त्रिपाठी को उसके घर के पास गिरफ्तार कर लिया. वह मूल रूप से भट्ट मझगवां का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है.

पहले भी काट चुका है 7 साल की जेल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अतुल त्रिपाठी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. वह पहले भी 7 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आ चुका है. उस पर छेड़छाड़ मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है.

MP Weather: एमपी मौसम ने ली करवट, इन जिलों में ठंड गायब, जानें- अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget