एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के सीहोर में स्मार्ट मीटर का विरोध, कंपनी ने तैनात किए गनमैन, उपभोक्ताओं में नाराजगी

Sehore Smart Meter Rollout: सीहोर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध बढ़ रहा है, जिसके चलते विद्युत कंपनी ने सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं. लक्ष्य 67,051 मीटर लगाना है, जिनमें से 13,680 लग चुके हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर नगर में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार बढ़ रहा है, इस बात को देखते हुए अब विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गनमैन धारी भी तैनात कर दिए हैं.  

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीहोर के महाप्रबंधक सुधीर शर्मा ने बताया कि आरडीएसएस योजना अंतर्गत सीहोर संभाग में लगभग 67,051 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमे से लगभग 13,680 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है और शेष मीटर लगाए जा रहे हैं. 

निपानिया में 331 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए
कंपनी द्वारा कुल स्मार्ट मीटर की संख्या में 05 प्रतिशत स्मार्ट मीटरों में चेक मीटर भी स्थापित किए जाते है ताकि स्मार्ट मीटर की कार्य प्रणाली को चेक किया जा सके. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा जिले के ग्राम निपानिया में 331 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिनमें से 31 चेक मीटर भी शामिल हैं. 

'उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है सब्सिडी का लाभ'
उन्होंने कहा कि जब ग्राम निपानिया में स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की जांच की गई तो सभी चेक मीटर और स्मार्ट मीटर दर्ज खपत में समानता पायी गयी है. उन्होंने बताया कि ग्राम निपानिया में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले अधिकतर घरों में स्वीकृत विद्युत भार के आधार पर अनुमानित खपत के बिल दिए जा रहे थे.

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के बिल दिए गए है. इसके साथ ही वर्तमान में जो बिल दिए जा रहे हैं उनमें शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है. 

नाराज लोगों ने तोड़ दिए थे स्मार्ट मीटर 
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के कई लाभ है. इससे वर्तमान टैरिफ के अनुसार 25 पैसे यूनिट की छूट है. इसके साथ ही सुरक्षा राशि से भी छूट है. प्रत्येक बिल भुगतान पर 0.5 प्रतिशत की छूट है तथा घरेलू श्रेणी छूट की अधिकतम सीमा नहीं है. स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की जानकारी हर 15 मिनट में मोबाइल पर प्राप्त होती है.

उल्लेख नहीं है कि तीन दिन पहले सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, वहीं दशहरा वाला बाग क्षेत्र में नाराज लोगों ने स्मार्ट मीटर तोड़ दिए थे.

Input By : धर्मेन्द्र यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget