एक्सप्लोरर

MP: सागर SP ऑफिस में BJP नेताओं ने काटा हंगामा, पार्षद पर दर्ज मामले को वापस लेने की मांग

Sagar News: सागर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बीजेपी नेताओं ने अपराधियों और पुलिस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया. पार्षदों ने कई घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई.

MP News: बीते दिनों मध्य प्रदेश के सागर में वाहन चेकिंग के दौरान बीजेपी पार्षद और पुलिस के बीच बहस हो गई. इस मामले में पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता आक्रोशित हो गए. इसको लेकर शनिवार (17 फरवरी) को बीजेपी नेताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. बीजेपी नेताओ के उग्र तेवरों का एसपी को सामना करना पड़ा.

बीजेपी के पार्षद, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सिविल लाइन से "एसपी हटाओ सागर बचाओ" के नारों के साथ पैदल मार्च करते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. पुलिस कार्यालय अधीक्षक के कार्यालय में न होने पर बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हो गए, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते हुए कार्यालय के तालाबंदी की तैयारी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. पुलिस अधीक्षक के सामने ही बीजेपी नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की.

'मामले की हो दोबारा जांच'
इस दौरान सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने गुरुवार (15 फरवरी) शाम पुलिस द्वारा बीजेपी पार्षद धर्मेंद्र खटीक और विशाल खटीक के घर पहुंचकर परिजनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भर्त्सना की. उन्होंने कहा कि बुधवार (14 फरवरी) को वाहन चेकिंग के दौरान हुए घटना क्रम में एक पक्षीय कार्यवाही न्याय संगत नहीं है, इसलिए मामले की दोबारा जांच कराई जाए और दर्ज हुआ मामला वापस लिया जाए. इसी दौरान उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों द्वारा सागर पुलिस की बेहद निष्क्रिय और लचर व्यवस्था से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया.  

बीजेपी नेताओं ने लगाए ये आरोप
एसपी अभिषेक तिवारी से चर्चा के दौरान वरिष्ठ पार्षद नरेश यादव ने तिली वार्ड पार्षद के साथ हुई घटना पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आपत्ति दर्ज कराई. इस मौके पर चंद्रशेखर वार्ड पार्षद मेघा दुबे ने वार्ड में जिलाबदर अपराधी के वार्ड में खुलेआम शराब खोरी करने और गुंडागर्दी की शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई. जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने कहा सागर ध्वस्त पुलिस व्यवस्था के कारण अपराध का ग्राफ शेयर बाजार (सेंसेक्स) की ऐतिहासिक तेजी को भी पीछे छोड़ रहा है. महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा पुलिस को सामंजस्य बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है.

'पुलिस करेगी निष्पक्ष जांच'
जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने कहा की पुलिस अपराधियों से साठगांठ के साथ काम करती है और नेताओं और आमजनों के फोन भी नहीं उठाती. इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों पर झूठे मामले बनाकर अपने कृत्यों पर पर्दा डालने का प्रयास करतीं है. बीजेपी के तीनों मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, विक्रम सोनी ने घटना क्रम में अविलंब कार्यवाही न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

वहीं अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों ने जगह-जगह अवैध शराब विक्रय, शराब खोरी जैसे सट्टा जुआ जैसे विषयों को पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बीजेपी नेताओं के आरोपों पर कहा कि पार्षद और पुलिस के बीच घटनाक्रम की वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है. इस संबंधित साक्ष्य जुटाकर निष्पक्ष जांच करेंगे.

(विनोद आर्य की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: MP: कमलनाथ ने रद्द किया छिंदवाड़ा दौरा, नकुलनाथ ने 'X' बायो से हटाया पार्टी का नाम, क्या छोड़ेंगे कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget