एक्सप्लोरर

Sagar Violence: सागर में धार्मिक गीत बजाने पर दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले, हालात काबू में

MP News: सदर इलाके में शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया. धार्मिक गीत बजाने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथी पर एक समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया.

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के सदर इलाके में शनिवार (30 मार्च) की रात दो पक्षों में विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि एक ई रिक्शा चालक धार्मिक गाने बजाते हुए जा रहा था. इस दौरान उसे और उसके साथी को एक समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पीट दिया. साथ ही बीच बचाव के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला भी कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए.

घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा. भीड़ को तितर बितर करने पुलिस आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया. एसपी अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी देर रात तक सदर क्षेत्र में मौजूद रहे. फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

केंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए 15 से अधिक लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. चुनाव आचार संहिता के चलते धारा 144 प्रभावशील है. इसके चलते भीड़ एकत्रीकरण आदि पर रोक लगी है. मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया ने दोषियों पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही है.

वाहनों में हुई तोड़फोड़
सदर इलाके में शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया. धार्मिक गाना बजाने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथी पर एक समुदाय की भीड़ ने हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने पहुंची भीड़ में से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया.

दोनों पक्षों में पथराव हुआ. कई वाहनों में तोड़फोड़ हो गई. घटना रात 10.15 बजे सदर के 12 मुहाल की है. घरों से पत्थर, फरसी, ईंट फेंकी गईं. तलवार लहराई गईं. इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए. शहर के चारों थानों से पुलिस वज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने 10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां भांजीं.

उक्त मामले के जोर पकड़ते ही पीड़ित पक्ष के समुदाय के लोग भारी मात्रा में थाने पर एकत्रित होकर त्वरित कार्यवाही की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जाकर पूरी घटना का निरीक्षण किया.

'हालात नियंत्रण में सीसीटीवी खंगाले जा रहे है'
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर देर रात तक मौजूद थे. स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. एसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक दो पक्षों में झगड़ा हुआ है. भीड़ को नियंत्रित करने आंसू गैस के गोले का प्रयोग किया गया है. उक्त घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला जा रहा है. घटना में जो भी दोषी पाया जाता है उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी. हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है.

विधायक प्रदीप लारिया सहित अनेक नेता पहुंचे
विवाद की खबर लगते क बीजेपी, कांग्रेस नेता और हिंदू संगठन से जुड़े लोग कैंट थाने पहुंचे. ई-रिक्शा चालक और युवक पर चाकू से हमला और पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे.

थाने पहुंचे लोगों ने रविवार को सदर बंद का ऐलान किया है. रात में मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया ने इस मामले को लेकर चिंता जाहिर की है. प्रदीप लारिया ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थानों पर रात में जमावड़ा हो रहा है.

धार्मिक स्थलों से स्पीकर नहीं हटाए गए. उन्होंने क्षेत्र में अवैध रूप के निवास कर रहे असामाजिक तत्वों को तत्काल हटाने की मांग की है. विधायक का कहना है की ये घटना प्रायोजित थी जिसकी जांच होनी चाहिए .

FIR दर्ज, 15 से अधिक गिरफ्तार
पुलिस  के अनुसार कैंट के सदर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है. 15 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक वर्तमान में चुनाव आचार संहिता के कारण धारा 144 भी लगी हुई है. कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की सभा के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है. क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किसी भी सभा का आयोजन प्रतिबंधित किया गया है.

सागर से विनोद आर्य की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 33 साल बाद अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, शुरू की राजगढ़ से पदयात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget