एक्सप्लोरर

Sagar News: सागर में चालान को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने किया चक्काजाम, लगाये ये आरोप

Madhya Pradesh News: एमपी के सागर में हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के विरोध में सिविल लाइंस चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर नारेबाजी की.

MP News: मध्य प्रदेश में इन दिनों हेलमेट अभियान चल रहा है. इसे लेकर विवाद भी सामने आए हैं. एमपी के सागर में हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ चल रही चालानी कार्रवाई के विरोध में सिविल लाइंस चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर नारेबाजी की. एक कार्यकर्ता ने सूबेदार हेमंत पटेल पर अभद्रता का आरोप लगाया. साथ ही इसकी शिकायत एसपी से भी की. इस मामले में जांच पूरी होने तक सूबेदार हेमंत को लाइन अटैच किया गया. 

जिलाध्यक्ष का आया फोन तो बढ़ी चालान की राशि

सिविल लाईन चौराहे पर युवा मोर्चा नेता अमन यादव तीव्र आवाज वाले साइलेंसर की बाइक पर बिना हेलमेट के पकड़े गए थे. उन पर सूबेदार हेमंत पटेल ने साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण का 1000 रुपए और हेलमेट का 250 रुपए का चालान काटा था. इससे कार्यकर्ता विफर गया. दोनों में बहसबाजी हुई. इसके बाद मोर्चा के और भी कार्यकर्ता वहां आ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दी.

चक्का जाम के कारण चौराहे पर यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही सीएसपी प्रवीण अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर शांत कराया. युवा मोर्चा के पदाधिकारी नितिन सोनी के मुताबिक इस मामले में जब जिलाध्यक्ष से फोन पर बात कराई तो ट्रेफिक पुलिस ने 250 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये का चालान बनाया. इसके साथ ट्रैफिक पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया. 

ट्रैफिक डीएसपी ने ये जानकारी दी

ट्रैफिक डीएसपी संजय खरे ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण और हेलमेट दोनों का चालान काटा गया. बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगा था जिसका 1 हजार रुपए का चालान बनाया गया. इस प्रकार 1250 रुपए का चालान काटा गया. इस मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हम लोग सभी को स्पष्ट कह चुके हैं कि हेलमेट को लेकर कोई मदद नहीं करेंगे. इस मामले की शिकायत एसपी तक की गई.  एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने सूबेदार हेमंत पटेल को लाइन अटैच करने की पुष्टि की.

Bhopal: गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए खचाखच भरा लाल परेड ग्राउंड, सुरक्षा के खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget