एक्सप्लोरर

Rewa News: रीवा में फरियादी से अभद्रता करने वाली टीआई पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन अटैच

Rewa Viral Audio Clip Case: रीवा के चाकघाट थाने के रहने वाले एक व्यक्ति पुलिस में पारिवारिक विवाद की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की.

Rewa News Today: मोबाइल फोन पर फरियादी से अभद्र भाषा में बात करने वाली रीवा जिले के चाकघाट थाने की टीआई उषा सिंह सोमवंशी का ऑडियो वायरल हो गया. इस मामले के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है. टीआई के खिलाफ एसपी विवेक सिंह ने जांच के आदेश भी जारी किए हैं.
 
मालूम हो कि रीवा जिले के चाकघाट थाने की महिला टीआई उषा सिंह सोमवंशी की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस ऑडियो क्लिप में थाना प्रभारी फरियादी के साथ फोन पर अमर्यादित भाषा में बात कर रही हैं. 

टीआई ने किया अमर्यादित भाषा का प्रयोग
आरोप है कि बातचीत के दौरान टीआई ने कहा, "तेरे नेताओं की ऐसी की तैसी, तू सुन ले अच्छे से और रिकॉर्ड भी कर लें. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता राजनीतिक दबाव का." उन्होंने आगे कहा, "फालतू की बकवास न कर. तेरे बाप ने तुझे एक जूता मारा था, मेरे सामने आएगा मैं दो जूते मारूंगी तुझे."

पारिवारिक विवाद का था मामला
दरअसल, जिले के पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी पारिवारिक विवाद में अपने चाचा की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे. फरियादी अभय द्विवेदी का आरोप था कि उनके चाचा ने उनके साथ मारपीट की थी. पीड़ित के अनुसार थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी फरियादी नहीं सुनी और थाने से वापस लौटा दिया.

फरियादी अभय द्विवेदी का कहना है कि जब दो दिन तक उनकी फरियाद नहीं सुनी गई, तो उन्होंने चाकघाट थाना प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी से मोबाइल पर बात की. इसी बातचीत के दौरान टीआई ने उनसे अमर्यादित भाषा का उपयोग किया. 

अब एसपी ने की कार्रवाई
इस मामले में प्रारंभिक जांच में ऑडियो क्लिप सही पाई गई. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है. इसके साथ एसपी विवेक सिंह ने आरोपी टीआई के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें: समर वेकेशन का प्लान रखें रेडी! मध्य प्रदेश के कई जिलों में चलने वाली है स्पेशल ट्रेन, जानें कहां होगा हॉल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget