एक्सप्लोरर

रीवा में मंडप से रेप का आरोपी गिरफ्तार, शादी में मेहमान बनकर पहुंची थी पुलिस

Rewa News: पुलिस को जब पता चला कि आरोपी युवक शादी कर रहा है तो पुलिस मेहमान बनकर पहुंची, जहां पुलिस को आरोपी दूल्हे के रूप में मिल गया. पुलिस उसे शादी के मंडप से उठाकर थाने ले आई.

Rewa Rape Accused Arrested: मध्य प्रदेश के रीवा से एक खबर सामने आई है, जहां एक दूल्हे के शादी के अरमान अधूरे रह गए, पुलिस उसे शादी के मंडप से उठा ले गई. युवक पर एक लड़की से रेप के आरोप हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

पुलिस को जब पता चला कि युवक शादी कर रहा है तो पुलिस मेहमान बनकर पहुंची, जहां पुलिस को आरोपी दूल्हे के रूप में मिल गया. पुलिस उसे शादी के मंडप से उठाकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई की. मामला रीवा के विश्वविद्यालय थाने का है.

 थाने में दर्ज रेप के मामले में पुलिस को आरोपी भारत साकेत की तलाश थी. बुधवार को आरोपी की शादी थी और बारात गढ़ से रीवा आने वाली थी जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई. रात में बारात की तैयारी चल रही थी पर उसी समय बारात में मेहमान बनकर पहुंची पुलिस ने उसे शादी होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया.

आरोप है कि आरोपी ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया था. आरोपी ने जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और शादी से इंकार कर दिया. परिजनों ने युवक की रीवा में शादी तय कर दी थी. मार्च में पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपने साथ हुए रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी. 

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि मार्च महीने में एक पीड़िता द्वारा रेप का मामला दर्ज कराया गया था. आरोपी कहीं और शादी करने जा रहा था जिसकी बरात बुधवार को रीवा पहुंची. पुलिस मेहमान के वेश में पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.


इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, सीएम मोहन यादव के भाई ने बढ़ाई जीतू पटवारी की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget