एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, सीएम मोहन यादव के भाई ने बढ़ाई जीतू पटवारी की मुश्किलें

Jitu Patwari News: जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए लेकिन यह पहला मौका था जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सीधे सीएम के भाई पर हमला बोला था. अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Defamation Notice To Jitu Patwari: : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है. यह मानहानि का नोटिस जीतू पटवारी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के चलते भेजा गया है. इस मामले कानून के जानकारों की मदद से पटवारी के खिलाफ अगली कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन जिले के बड़नगर में आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उज्जैन जिले में 'नारायण यादव टैक्स' चल रहा है. इस पूरे मामले में उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि व्यापारियों से 'नारायण टैक्स' के नाम पर वसूली की जा रही है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीतू पटवारी को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. सीनियर एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नारायण यादव कुश्ती संघ के पदाधिकारी होने के साथ-साथ उज्जैन के समाजसेवी और स्टोन क्रेशर के व्यापारी भी हैं. उन पर लगे झूठे आरोपों से उनकी छवि धूमिल हुई है. इसी के चलते जीतू पटवारी को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. उनके द्वारा आगे भी कार्रवाई की रणनीति तैयार कर ली गई है. 

पहली बार परिवार पर लगाए आरोप

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए लेकिन यह पहला मौका था जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सीधे मुख्यमंत्री के भाई पर तीखा हमला बोला. एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक जीतू पटवारी को लगाए गए आरोपी को सिद्ध करना पड़ेगा, यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन पर आगे विधिवत करवाई की जाएगी.

आरोपों पर दिया एडवोकेट ने यह बयान

एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि नारायण यादव मुख्यमंत्री के बड़े भाई होकर 70 वर्षीय समाजसेवी हैं. वे यादव महासभा के अध्यक्ष भी हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं. उन पर बड़नगर की सभा में जीतू पटवारी ने झूठे आरोप लगाया. इसी के चलते उन्हें नोटिस भेजा गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री के बड़े भाई नारायण यादव पर झूठे आरोप लगाए थे.

इसे भी पढ़ें: Chhindwara News: छिंदवाड़ा में खेत के कुएं में गिरा बाघ, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वन विभाग ने की ये अपील

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
दिल्ली में नालों की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, एमसीडी और DJB को लगाई फटकार
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget