एक्सप्लोरर

Ratlam News: रतलाम में गणेश जुलूस के दौरान पथराव की शिकायत झूठी? पुलिस ने बताई घटना की पूरी सच्चाई

Ratlam Stone Pelting Case: रतलाम पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास के सभी CCTV कैमरे खंगाले गए हैं. वहां अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से यह साबित हो सके कि गणेश जुलूस में पथराव हुआ था.

Ratlam Latest News: मध्य प्रदेश के रतलाम में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश जुलूस में पथराव की शिकायत को लेकर पुलिस थाने का घेराव किया गया था. स्टेशन रोड थाने का घेराव करने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने जमकर हंगामा भी किया था. इस दौरान विवाद की स्थिति बनी, जिसके चलते पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए. इनमें से एक मुकदमे को लेकर पुलिस के पास कोई भी पुख्ता जानकारी और सबूत नहीं मिल पाए हैं.

रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के मौके पर जो विवाद की स्थिति बनी थी, उस मामले में एक मुकदमा गणेश जुलूस में पथराव करने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया था. उसमें आरोपी अज्ञात है, जबकि एक मुकदमा इस घटना के बाद हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

उन्होंने बताया कि जुलूस में पथराव की घटना मोचीपुरा इलाके में होने की खबर थी, लेकिन उसके आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए गए हैं. वहां अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से यह साबित हो सके कि जुलूस में पथराव किया गया था. हालांकि, पुलिस की जांच अभी भी जारी है.

पुलिस इस एंगल से भी कर रही है जांच
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान यह भी बात सामने आई है कि गणेश जुलूस में शामिल किसी व्यक्ति का मोचीपुरा इलाके में रहने वाले अल्पसंख्यक वर्ग की किसी व्यक्ति के साथ आपसी विवाद चल रहा था. इसलिए पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते तो इस प्रकार की अफवाह फैलाकर झूठी शिकायत तो नहीं की गई है.

गणेश चतुर्थी पर गणेश जुलूस में हंगामे की स्थिति बनने के बाद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए आश्रु गैस के गोले भी छोड़े थे. इसके अलावा जावरा से 32 बटालियन की दो कंपनी भी तैनात की गई थी. हालांकि, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की सूझबूझ और सख्ती की वजह से घटना पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद हंगामा करने के मामले में किन्नर काजल गुरु, लखन और उनके साथियों को गिरफ्तार भी किया गया है. 

ये भी पढ़ें: बीना को सीएम मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, कर दिया ये बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget