एक्सप्लोरर

बीना को सीएम मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, कर दिया ये बड़ा ऐलान

Mohan yadav in BIna: बीना उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नया पॉलीटेक्निक कॉलेज, एरन में संस्कृत उत्सव और सिंचाई परियोजनाओं की घोषणा की है.

MP News: मध्य प्रदेश के बीना में विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है, जिसे लेकर अभी से बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बिना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कई घोषणाए भी की है. उन्होंने बीना को लेकर कहा है कि बीना में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेगा और उसमें पेट्रोकेमिकल ब्रांच के तहत पढ़ाई होगी, जिससे निकले हुए नव युवक को बीना रिफाइनरी में काम भी मिलेगा.

सोमवार (9 सितंबर) को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के जरिए सिंगल क्लिक के माध्यम से एक करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में बीना से राशि अंतरित की. इस दौरान उन्होंने आमसभा को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्थानीय विधायक निर्मला सप्रे की मांग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की. 

इसके अलावा एरन में संस्कृत उत्सव को लेकर प्रस्ताव भेजने की घोषणा की. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बीना में अभी तो विकास की शुरुआत हुई है. यहां पर तीन सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए लोकार्पण कार्यक्रम हुआ है. इसके अलावा सागर के अलग-अलग इलाकों के लिए 161 करोड़ 24 लख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है, इतना ही नहीं 56 करोड़ के भूमिपूजन भी आज ही हुए हैं.

उपचुनाव के पहले बीजेपी की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी की घोषणाएं और आमसभा को देखते हुए यह भी राजनीतिक चर्चा है कि बीजेपी ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. निर्मला सप्रे ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली. इसके बाद बुधनी के साथ-साथ बीना में भी उपचुनाव होना है. निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

सिंचाई को लेकर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि केंद्र की केन- बेतवा नदी योजना के जरिए 1 लाख करोड रुपये सरकार खर्च कर रही है. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए 90,000 हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बुंदेलखंड का बढ़ने वाला है. इस योजना के तहत सिंचाई से वंचित रहने वाले 129 गांव को भी योजना से जोड़ दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री किसानों से बोले- जमीन मत बेचना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे अपनी जमीन मत बेचना. उन्होंने कहा कि भले ही अत्यंत आवश्यक स्थिति में मकान बेचना पड़े और जेवर गिरवी रखने पड़े तो पीछे मत हटाना लेकिन जमीन मत बेचना, आने वाला समय किसानों का है.

ये भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को बड़ी राहत, बैट से निगम अधिकारी पर हमला करने के मामले में कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget