एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: देवास सीट से कांग्रेस ने राजेंद्र मालवीय को मैदान में उतारा, क्या पार्टी ने खेला बड़ा दांव?

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से राजेंद्र मालवीय को कांग्रेस ने मैदान में उतरा है. राजेंद्र मालवीय राजनीतिक पृष्ठभूमि से लंबे समय से जुड़े हुए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को रखते हुए कुछ अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से राजेंद्र मालवीय को मैदान में उतरा गया है. राजेंद्र मालवीय राजनीतिक पृष्ठभूमि से लंबे समय से जुड़े हुए हैं.

उनके पिता स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय लंबे समय तक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों को उतारना शुरू कर दिया है. उज्जैन संभाग की महत्वपूर्ण सीट देवास-शाजापुर से कांग्रेस ने राजेंद्र मालवीय को चुनावी मैदान में उतारा है. इंदौर के रहने वाले राजेंद्र मालवीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय के पुत्र हैं.

जातिगत समीकरण को साधने के लिए कांग्रेस ने भी बलाई समाज के नेता को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने भी महेंद्र सिंह सोलंकी को दूसरी बार मौका देते हुए बलाई समाज को प्रतिनिधित्व दिया है. 

तीसरी बार चुनावी मैदान में राजेंद्र मालवीय

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक दो बार राजेंद्र मालवीय विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. उन्हें सबसे पहले टिकट इंदौर जिले के सांवेर से विधानसभा का मिला था. इसके बाद दूसरी बार उज्जैन जिले की तराना सीट से राजेंद्र मालवीय ने विधानसभा का चुनाव लड़ा. दोनों ही चुनाव में राजेंद्र मालवीय को पराजय का सामना करना पड़ा. इस बार पार्टी ने उन पर बड़ा दांव खेला है. 

सज्जन सिंह वर्मा भी माने जा रहे थे दावेदार

देवास जिले से लंबे समय से कांग्रेस का झंडा बुलंद कर रहे सज्जन सिंह वर्मा भी लोकसभा टिकट की दौड़ में शामिल बताया जा रहे थे. पूर्व में एक बार सज्जन सिंह वर्मा देवास से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं जबकि कमलनाथ मंत्रिमंडल में हुए मंत्री भी रह चुके हैं. पार्टी ने राजेंद्र मालवीय को मौका देकर नई रणनीति के तहत चुनाव लड़ने का मन बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget