एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल दूसरा हथियार भी बरामद, आरोपियों ने बताया कहां फेंका था

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपियों की बताई गई लोकेशन पर मेटल डिटेक्टर से सर्च किया गया, जिसके बाद दूसरा हथियार भी बरामद कर लिया गया. पहला हथियार 2 जून को बरामद हुआ था.

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई हत्या में इस्तेमाल किया गया दूसरा हथियार (दाव) बरामद कर लिया गया है. मंगलवार (17 जून) को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के दौरान आरोपियों ने बताया था कि उसे खाई में फेंक दिया है. पुलिस के साथ एक SDRF की सर्च टीम भी गई थी. आरोपियों की बताई गई लोकेशन पर मेटल डिटेक्टर से सर्च किया गया, जिसके बाद हथियार बरामद कर लिया गया.

राजा रघुवंशी की हत्या में दो हथियार इस्तेमाल किए गए थे. पहला हथियार 2 जून को ही बरामद हो गया था. इसके अलावा पुलिस की एक टीम इंदौर में मौजूद है. सोनम फरारी के दौरान जिस फ्लैट में रुकी थी, उस फ्लैट की तलाशी ली गई. वहां कुछ बरामद नहीं हुआ. अभी टीम वही रहेगी और सोनम और बाकी आरोपियों के परिवार से पूछताछ करेगी. 

क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में मंगलवार (17 जून) को शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम ने हत्या की पूरी घटनाक्रम को समझने के लिए सीन ऑफ क्राइम का रिकंस्ट्रक्शन किया. पुलिस की टीम सोनम और तीनों मुख्य आरोपी विशाल, आनंद और आकाश को लेकर सुबह करीब 10:30 बजे सदर थाने से निकली और सवा 12 बजे मावलखियात गांव पहुंची, जहां से डबल डेकर ब्रिज का रास्ता शुरू होता है.

होमस्टे में ठहरे थे तीनों आरोपी

22 मई को सोनम, राजा रघुवंशी और तीनों आरोपी इसी रास्ते से डबल डेकर ब्रिज गए थे. सोनम और राजा एक होमस्टे में रुके थे जबकि बाकी तीनों कुछ दूरी पर दूसरे होमस्टे में ठहरे थे. 23 मई को सभी ने चेकआउट किया और मावलखियात पार्किंग में पहुंचे. इसके बाद राजा की हत्या  झरने के पास एक व्यू पॉइंट पर की गई. पुलिस ने पांच अलग-अलग जगहों पर रिकंस्ट्रक्शन किया. हर जगह आरोपियों से पूछा गया कि कौन कहां खड़ा था, स्कूटी कहां खड़ी की थी, हत्या की कोशिश पहले कहां की गई, और आखिर में हत्या को कैसे अंजाम दिया गया? 

2 जून को मिली थी राजा रघुवंशी की लाश

आरोपियों ने बताया कि दो बार पहले भी हत्या की कोशिश की गई थी लेकिन तब सफल नहीं हो पाए. तीसरी बार जब राजा व्यू पॉइंट के पास खड़ा था तभी सोनम के इशारे पर हत्या की गई. रिकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने एक शख्स को ‘राजा’ का रोल प्ले कराया. पुलिस के मुताबिक विशाल ने पहला वार किया, जो सबसे तेज था. दूसरा वार आनंद और आकाश ने तीसरा वार किया. राजा की मौत के बाद तीनों आरोपियों ने उसकी बॉडी को उठाकर एक खाई में फेंक दिया था. राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget