एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में कांग्रेस का मिशन 2023 शुरू, हारी हुई 19 विधानसभाओं पर नजर, पुनिया और मरकाम समझेंगे कार्यकर्ताओं का मूड

Raipur News: रविवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में बड़ी बैठक आयोजित की गई है. बैठक में सभी दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी और कांग्रेस पार्टी में चल रहे चुनाव को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) के लिए साल भर से अधिक का समय बचा है लेकिन बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) पार्टी ने अभी से कमर कस ली है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया अगले कुछ दिन 19 विधानसभा सीटों को लेकर रणनीति बनाएंगे. ये वही विधानसभा सीट है जहां 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार मिली थी. पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और स्थिति का मुआयना किया जाएगा.

विधानसभाओं में होगा पुनिया का दौरा
दरअसल रविवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी और कांग्रेस पार्टी चल रहे चुनाव को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. इसके बाद पीएल पुनिया विधानसभा दौरे पर रवाना होंगे. कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पीएल पुनिया आज दोपहर भाठापारा जाएंगे इसके बाद शाम तक बलौदा बाजार जिले पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. 

Bastar News: जगदलपुर में लगी प्रदेश की पहली रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल और कचरा लाने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन

कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे पुनिया
अगले दिन पुनिया गिरौदपुरी जाएंगे वहां गिरौधपुरी धाम का दर्शन के बाद शिवरीनारायण जाएंगे वहां भी मंदिर दर्शन करेंगे. इसके बाद जैजेपुर के लिए रवाना होंगे और शाम तक जांजगीर चांपा जिले में कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात करेंगे. बनाए गए कार्यक्रम के अनुसार पुनिया 5 विधानसभा क्षेत्रों पर मूड समझने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

पुनिया ने किया बड़ा दावा 
पीएल पुनिया शनिवार को दिल्ली रायपुर पहुंच चुके हैं. रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मिशन 2023 के लिए संकेत दे दिया है. पुनिया ने दावा किया है कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए हुए कहा कि स्थिति पहले से बेहतर होगी. इस दौरे में कार्यकर्ताओं से बात होगी और विशेष रूप से बूथ स्तर, मंडल स्तर के पदाधिकारियों से जायजा लिया जाएगा कि क्या स्थिति है, वे क्या चाहते है और क्या उनकी मंशा है. 

बीजेपी के अरुण साव भी जा रहे दौरे पर
गौरतलब है कि बीजेपी के संगठन में हुए बड़े बदलाव के बाद बीजेपी के नए पदाधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ गई है. बेरोजगारी, शराबबंदी जैसे मामलों पर लगातार बड़े स्तर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी जिलों के दौरे पर जा रहे हैं. पिछले दो दिन से अरुण साव ने बिलासपुर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है. इस लिहाजा से ये माना जा रहा है कि विधानसभावार बीजेपी और कांग्रेस पार्टी जनप्रतिनिधियों के मूड को समझने और उनके आने वाले चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए निर्देश दे रही हैं.

Chhattisgarh News: शादीशुदा पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए सरकार दे रही पैसे, जानिए क्या है फैमिली प्लानिंग स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget