एक्सप्लोरर

US Donald Trump: भारत, चीन समेत कौन-कौन से 16 देशों पर चलेगा '301' वाला ट्रंप का डंडा! ये रही पूरी लिस्ट

US Donald Trump: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन समेत 16 देशों के खिलाफ Section 301 के तहत नई जांच शुरू की है. जांच के बाद इन देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं.

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और बांग्लादेश सहित 16 बड़े व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू की है. यह जांच अमेरिका के व्यापार कानून Section 301 (Trade Act 1974) के तहत की जा रही है. इस कानून के तहत अमेरिका किसी देश पर टैरिफ यानी इम्पोर्ट टैक्स बढ़ा सकता है. यह कदम उस समय उठाया गया है, जब पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए  टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था. इसके बाद अब नई जांच के जरिए अमेरिका फिर से दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो कई देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं. जिन देशों पर असर पड़ सकता है उनमें चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और मेक्सिको शामिल हैं. इस जांच का मकसद उन देशों को देखना है, जिनके पास उत्पादन क्षमता ज्यादा है या जो लगातार बड़े व्यापार सरपल्स के साथ अमेरिका को सामान बेचते हैं. अमेरिका का कहना है कि ऐसे हालात में घरेलू उद्योग को नुकसान हो सकता है.

कौन से अन्य देशों को किया गया शामिल?

जिन अन्य देशों को इस जांच में शामिल किया गया है उनमें ताइवान, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे भी शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कनाडा इस सूची में शामिल नहीं है. अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह एक अलग जांच शुरू करने जा रहा है, जिसमें उन उत्पादों के आयात पर रोक लगाने की संभावना देखी जाएगी, जो जबरन लेबर से बनाए जाते हैं. यह जांच 60 से अधिक देशों को कवर कर सकती है.

अमेरिका ने चीन पर क्या लिया एक्शन?

इससे पहले भी अमेरिका ने चीन के शिनजियांग क्षेत्र से आने वाले सोलर पैनल और अन्य उत्पादों पर कार्रवाई की थी. यह कदम Uyghur Forced Labour Protection Act के तहत उठाया गया था, जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शासन काल में मान्यता मिली थी. अमेरिका का आरोप है कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र में उइगर मुस्लिम समुदाय के लोगों से जबरन काम कराया जाता है. हालांकि चीन इन आरोपों से इनकार करता रहा है. ट्रंप प्रशासन ने इस जांच के लिए तेज समय सीमा तय की है. 15 अप्रैल तक जनता से सुझाव मांगे जाएंगे और 5 मई के आसपास सार्वजनिक सुनवाई होगी. इसके बाद जुलाई तक जांच पूरी करने की योजना है. यह कदम ट्रंप प्रशासन के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें अमेरिका व्यापार घाटा कम करना और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करना चाहता है.

क्या है सेक्शन 301?

सेक्शन 301 अमेरिका के व्यापार कानून Trade Act of 1974 का एक अहम हिस्सा है. इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब अमेरिका को लगता है कि कोई दूसरा देश व्यापार में गलत या अनुचित तरीके अपना रहा है. इस कानून के तहत अमेरिका उस देश के खिलाफ जांच शुरू कर सकता है और जरूरत पड़ने पर टैरिफ या अन्य व्यापारिक प्रतिबंध लगा सकता है. इस कानून के अनुसार अमेरिकी सरकार का व्यापार विभाग Office of the United States Trade Representative (USTR) किसी देश की व्यापार नीतियों की जांच करता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या अब हॉर्मुज के लिए होगी जंग? ईरान ने जारी किया 60 सेकंड का वीडियो, अमेरिका को सीधी चेतावनी
क्या अब हॉर्मुज के लिए होगी जंग? ईरान ने जारी किया 60 सेकंड का वीडियो, US को सीधी चेतावनी
‘एक डॉलर में से 70 सेंट नहीं भेजेगी कनाडाई सेना, US पर...’, PM मार्क कार्नी ने किया बड़ा ऐलान
‘एक डॉलर में से 70 सेंट नहीं भेजेगी कनाडाई सेना, US पर...’, PM मार्क कार्नी ने किया बड़ा ऐलान
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: ईरान का बड़ा बयान, युद्ध में मारे गए 3,375 लोगों की हुई पहचान, मृतकों में 500 महिलाएं शामिल
Live: ईरान का बड़ा बयान, युद्ध में मारे गए 3,375 लोगों की हुई पहचान, मृतकों में 500 महिलाएं शामिल
US Iran Peace Talks Pakistan: पाक में चल रही थी ईरान-अमेरिका की मीटिंग, उधर UEA क्यों गए विदेश मंत्री जयशंकर?
पाक में चल रही थी ईरान-अमेरिका की मीटिंग, उधर UEA क्यों गए विदेश मंत्री जयशंकर?
Advertisement

वीडियोज

Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz
US Iran Peace Talk Update: क्या फिुर से अमेरिका ईरान में जंग होगी! | Iarael | Ceasefire | US
US Iran War Ceasefire News: बातचीत फेल, China-America लड़ पड़े! | JD Vance | Islamabad | Israel
Khabar Filmy Hain: आशा भोसले का निधन... सुरों के एक युग का अंत | Bollywood | Asha Bhosle Death
Saas Bahu Aur Saazish: देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ | Weekend Recap
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
बिहार के अगले CM पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
Embed widget