एक्सप्लोरर

Bastar News: जगदलपुर में लगी प्रदेश की पहली रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल और कचरा लाने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन

Bastar News: बस्तर डीएम ने कहा कि जगदलपुर के बाबू सेमरा गांव रिसाइकल वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री लगाई जा रही है. इन मशीनों से इकट्ठा होने वाले प्लास्टिक कचरे को यहीं रिसाइकिल किया जाएगा.

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को प्लास्टिक कचरा (Plastic Waste) मुक्त बनाने के लिए जगदलपुर (Jagdalpur) शहर में प्रदेश की पहली रिवर्स वेंडिंग मशीन (Reverse Vending Machine) लगाई गई है. इस मशीन की खासियत ये है कि जैसे ही आप मशीन में कचरा डालेंगे वैसे ही मशीन से एक कूपन निकलेगा. यह एक डिस्काउंट कूपन होगा जिसका इस्तेमाल आप सामान की खरीद पर कर सकते हैं.

बस्तर कैफे में मिलेगा 5% का डिस्काउंट
यह वेंडिंग मशीन दलपत सागर के किनारे लगाई गई है. प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि रिवर्स वेंडिंग मशीन से लोगों में   प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए जागरूकता आएगी. उन्होंने कहा कि बस्तर जिले में प्रयोग सफला रहा तो मशीनों को अन्य शहरों में भी लगाया जाएगा. इसके अलावा एक मशीन चित्रकोट वाटरफॉल परिसर में भी लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक मशीन से निकलने वाले कूपन पर बस्तर कैफे में 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा.

ऐसे काम करेगी रिवर्स वेंडिंग मशीन
बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि दरअसल इन मशीनों में लोग इस्तेमाल की गई खाली पीईटी, बोतलें जैसे पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें, मल्टी लेयर प्लास्टिक, एमएलपी के खाली पैकेट, स्नेक्स, बिस्किट के प्लास्टिक रैपर आदि डाल सकते हैं और बदले में मशीन से एक कूपन प्राप्त कर सकते हैं.

प्लास्टि कचरे से मिलेगी निजात

उन्होंने कहा कि इन मशीनों के लग जाने के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक को शहर से खत्म करने में मदद मिलेगी और प्लास्टिक का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा. चंदन कुमार ने कहा कि इससे नालियों को साफ रखने और सड़कों पर कूड़े को जमा होने से रोका जा सकेगा. निगम प्रशासन द्वारा जगदलपुर शहर में और चित्रकोट वाटरफॉल में लगाई गई इन मशीनों की जमकर तारीफ ही रही है. मशीनों को लेकर लोगों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

जगदलपुर में लगाई जा रही रिसाइकल वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री

 बस्तर कलेक्टर ने कहा कि  प्रदेश में पहली बार प्लास्टिक को गलाकर इसे फिर से उपयोग में लाने वाली रिसाइकल वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री जगदलपुर के बाबू सेमरा गांव में लग रही है. रिवर्स वेंडिंग मशीन में आने वाले प्लास्टिक के कचरे को इसी फैक्ट्री में गलाया जाएगा.  उन्होंने कहा कि इस सरकारी फैक्ट्री से पर्यावरण प्रदूषित होने से तो बचेगा ही, साथ ही इलाके के कई स्थानीय महिला समूहों को रोजगार भी मिलेगा. कलेक्टर ने कहा कि इस फैक्ट्री को शुरू करने के लिए साढ़े 3 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. चंदन कुमार ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को सूखे कचरे और प्लास्टिक कचरे से  मुक्त रखने के लिए ये फैक्ट्री लगाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें:

Raipur News: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल का तीन दिवसीय बालोद दौरा, जनता से लेंगे सरकारी कामों का फीडबैक, जानें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget