एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: पुंछ के आतंकी हमले को लेकर गरमाई MP की सियासत! क्या कुछ बोल गए दिग्विजय सिंह?

Politics on Poonch Terror Attack: दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर भी कहा है कि केंद्र सरकार आर्टिकल 370 हटाने के बाद आतंकी हमला कम होने की के बयान दे रही थी, यह बयान भी गलत साबित हुए हैं.

MP Politics: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले (Poonch Terror Attack) को लेकर अब सियासी बयान भी सामने आने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) हमले को लेकर नोटबंदी और आर्टिकल 370 के मुद्दे पर केंद्र सरकार (Central Government) को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने पुंछ हमले पर दुख जताते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की.

शहीद जवानों की संख्या में हुआ इजाफा

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पूर्व जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में ही आतंकी हमलों की खबर मिलती थी जिनमें अनंतनाग, घाटी जैसे कुछ इलाके शामिल है. पुंछ पिछले कई वर्षों से शांति था. यहां पर आतंकी हमले की कोई जानकारी सामने नहीं आ रही थी. उन्होंने आगे कहा कि देश में नोटबंदी के बाद आतंकवादी घटनाएं कम होने के दावे किए जा रहे थे लेकिन केंद्र सरकार के दावे गलत साबित हुए हैं. पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो देश में लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ रही है और इसमें शहीद होने वाले जवानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. 

सत्यपाल मलिक के बयान का भी जिक्र

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर भी कहा है कि केंद्र सरकार आर्टिकल 370 हटाने के बाद आतंकी हमला कम होने की के बयान दे रही थी, यह बयान भी गलत साबित हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्यपाल मलिक के बयान को भी उठाया. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े शीर्ष पद पर बैठे लोगों की ओर से सत्यपाल मलिक को बोलने से रोका गया था.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर भरोसा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से आम जनता का भरोसा उठ गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व जज की कमेटी ने भी इस मामले में 2022 में मेमोरेंडम सौंपा है मगर इलेक्शन कमिशन का मेमोरेंडम को लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें:- MP Election 2023: शिवराज सरकार के कई मंत्रियों सहित दिग्विजय सिंह को लगा झटका! देखिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget