एक्सप्लोरर

MP News: 'एक जमाना था जब MP में अपराधियों का बोलबाला था', PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले की बीना रिफायनरी परिसर में 49 हजार करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और 1800 करोड़ रुपये की विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

PM Narendra Modi Visit Sagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज गुरुवार को सागर (Sagar) जिले के बीना में कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि एक वो जमाना था, जब एमपी में अपराधियों का ही बोलबाला था. कानून व्यवस्था पर लोगों को भरोसा ही नहीं था. ऐसी स्थिति में आखिर मध्य प्रदेश में उद्योग कैसे लगते, व्यापारी यहां आने की हिम्मत कैसे करता? सागर में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पूरी ईमानदारी से मध्य प्रदेश का भाग्य बदलने का प्रयास किया है. मुझे विश्वास है कि अगले कुछ वर्षों में यह राज्य औद्योगिक विकास की नई गाथा लिखने जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले की बीना रिफायनरी परिसर में 49 हजार करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और 1800 करोड़ रुपये की विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए विपक्षी पार्टियों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा "किसी भी देश या फिर किसी भी राज्य के विकास के लिए जरूरी है कि पूरी पारदर्शिता से शासन चले. भ्रष्टाचार पर लगाम कसी रहे. यहां मध्य प्रदेश में आज की पीढ़ी को बहुत याद नहीं होगा, लेकिन एक वो भी दिन था, जब यहां की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्यों में थी. आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक एमपी में राज किया, उन्होंने भ्रष्टाचार-अपराध के सिवा कुछ भी नहीं दिया."

मध्य प्रदेश नई ऊंचाई छूने जा रहा है- पीएम मोदी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल के जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पुरानी पीढ़ी के लोगों को याद होगा कि कैसे कांग्रेस ने इसी बुंदेलखंड को सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं से तरसा कर रख दिया था. आज बीजेपी सरकार में हर गांव तक सड़क, हर घर तक बिजली पहुंच रही है. कनेक्टिविटी सुधरी है, तो उद्योग-धंधों के लिए पॉजिटिव माहौल बना है. बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं. नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं. मध्य प्रदेश नई ऊंचाई छूने जा रहा है. पीएम मोदी ने दलित और आदिवासी वोटरों को लुभाने के हिसाब से अपने भाषण में सनातन धर्म से जुड़े विवाद पर संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि और शबरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस साल 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है. डबल इंजन की सरकार इस पुण्य अवसर को भी बहुत धूमधाम से मनाने जा रही है.

MP News: इस मुद्दे पर शिवराज सरकार से बात करेंगे CM योगी, क्या पूरी होगी यूपी के मुख्यमंत्री इच्छा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget