एक्सप्लोरर

PM Modi MP Visit Live: 'BJP के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों जैसे नहीं', जानें पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

Vande Bharat Express Launch Live: पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर जिन 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें पहला नाम रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन का है.

Key Events
PM Narendra Modi MP Visit Live Updates Five Vande Bharat Express Kamlapati Railway Station Shivraj Singh Chauhan PM Modi MP Visit Live: 'BJP के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों जैसे नहीं', जानें पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करने भोपाल के कमला नेहरू स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी.

Background

Vande Bharat Express Launch Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम ने यहां पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. साथ ही पीएम अपने इस दौरे के दौरान देश भर के 3 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर रहे हैं. इतना ही नहीं पीएम मोदी यहां 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद भी कर रहे हैं..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एमपी दौरे के दैरान जनता को जो पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सौंपेंगे, उनमें भोपाल से जबलपुर, खजुराहो से इंदौर, मझगांव (गोवा) से मुंबई, बेंगलुरु से धारवाड़ और हटिया (रांची) से पटना की ट्रेनें शामिल हैं. भोपाल-जबलपुर वंदे भारत महा कौशल को एमपी की राजधानी से जोड़ेगी. इतना ही नहीं वंदे भारत पर्यटन यहां के केंद्रों को भी जोड़ेगी.

क्यों अहम हैं पीएम का ये दौरा
इसी साल एमपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. जिन राज्यों में चुनाव होने उनमें एमपी सबसे बड़ा राज्य माना जा रहा है. इसके पीछे  वजह ये कि जहां-जहां  चुनाव हो रहे हैं, उनमें से बीजेपी के पास केवल एमपी की सत्ता है. दूसरी वजह ये है कि यहां से लोकसभा की 29 सीटें आती हैं. जो अगले साल होने वाले आम चुनावों में बीजेपी के लिए काफी अहम हैं. गुजरात के बाद अगर देखा जाए तो वो मध्य प्रदेश ही है जहां बीजेपी लंबे समय से सत्ता पर काबिज है. बीजेपी नहीं चाहेगी की मध्य प्रदेश उसके हाथ से छूटे. इन्हीं सब बातों को देखते हुए पीएम मोदी का ये मध्य प्रदेश दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.

मध्य प्रदेश में पीएम देश भर के 3 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने वाले है. साथ ही पीएम 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद भी करेंगे. बता दें पीएम देश भर की 501 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से भी जुड़ने वाले हैं.

12:25 PM (IST)  •  27 Jun 2023

'बीजेपी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों की तरह नहीं'- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं जैसे नहीं हैं, जो एसी ऑफिस में बैठकर पार्टी चलाते हैं और 'फतवा' जारी करते हैं. हमारे कार्यकर्ता मौसम की परवाह किए बिना लोगों के बीच जाते हैं और गांवों का दौरा करते हैं.

11:43 AM (IST)  •  27 Jun 2023

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की कैसे हुई शुरुआत, जेपी नड्डा ने बताया

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया, 'कमजोर बूथों को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है. हर लोकसभा में ऐसे 100 विधानसभाएं निकालीं और हर विधानसभा में 25 क्षेत्र निकाले जहां हम कमजोर थे. इनको मजबूत करने का काम किया गया. करीब 3000 कार्यकर्ता बूथों पर जाकर पार्टी को सशक्त करने का काम करेंगे.' 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget