एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा- 'क्या करें, पूरी..'

MP News: मऊगंज के बीजेपी विधायक के बाद पाटन विधायक अजय विश्नोई ने भी सरकार पर शराब ठेकेदारों के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है.

BJP MLA Ajay Vishnoi News: मध्य प्रदेश के मऊगंज के बाद अब जबलपुर के पाटन विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने भी अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है कि मध्य प्रदेश की पूरी सरकारी शराब ठेकेदारों के आगे दंडवत है. विधायक के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खिलाफ हमलावर हो गए हैं. 

मध्य प्रदेश के नए जिले मऊगंज के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने एडिशनल एसपी अनुराग पांडे के सामने दंडवत करते हुए नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया था. प्रदीप पटेल ने आरोप लगाया कि मऊगंज में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है. इसके अलावा पुलिस अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है. 

अजय विश्नोई ने क्या कहा?

इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा. यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है और इसी मुद्दे को लेकर जबलपुर के जिले के पाटन विधायक अजय विश्नोई ने एक और बयान दे दिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "प्रदीप जी, आपने सही मुद्दा उठाया है पर क्या करें पूरी सरकार ही दंडवत है शराब ठेकेदारों के आगे". 

लंबे समय से खफा चल रहे हैं विश्नोई
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभा चुके पाटन के विधायक अजय बिश्नोई को इस बार मंत्री भी नहीं बनाया गया है. वे लंबे समय से सरकार से नाराज चल रहे हैं इसलिए समय-समय पर वे निशान भी साधते रहते हैं. हालांकि 72 वर्षीय विधायक अजय विश्नोई सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते हैं, मगर जब भी उनकी पोस्ट आती है सियासी पारा बढ़ जाता है.

क्या गलत लिख रहे हैं बीजेपी नेता?- कांग्रेस
मध्य प्रदेश के विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में नशे का कारोबार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. इस पर यदि बीजेपी के विधायक सवाल उठा रहे हैं तो क्या गलत कर रहे हैं? उमंग सिंघार ने कहा कि आने वाले वक्त में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अपने ही पार्टी के विधायकों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Watch: 'मुझे गुंडों से मरवा दीजिए', BJP विधायक प्रदीप पटेल ने ASP को दंडवत प्रणाम कर क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget