एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में मेयर चुनाव में बीजेपी ने डॉक्टर जितेंद्र जामदार पर जताया भरोसा, कांग्रेस के इस उम्मीदवार से होगा मुकाबला

MP LocaL Body Election: डॉक्टर जितेंद्र जामदार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद बताया जाता है. डॉक्टर जामदार आरएसएस और बीजेपी में कई पदों पर काम कर चुके हैं. उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है.

MP Nagar Nikay Election 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी (BJP) ने नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Election) में मेयर (Mayor) सीट के लिए अपनी पहली फेहरिस्त जारी कर दी है. जबलपुर नगर निगम (Jabalpur Municipal Corporation) के महापौर पद के लिए बीजेपी ने डॉक्टर जितेंद्र जामदार (Dr. Jitendra Jamdar) के नाम पर मुहर लगाई है. डॉक्टर जामदार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की पसंद बताया जा रहा है. डॉ. जामदार का मुकाबला कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू (Jagat Bahadur Singh Annu) के साथ होगा.

यहां बता दें कि डॉ. जितेंद्र जामदार जबलपुर शहर का जाना-माना नाम हैं. मशहूर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर जितेंद्र जामदार बीजेपी के कई संगठनों में अहम भूमिका निभा चुके हैं. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2017 में निकाली गई नर्मदा सेवा यात्रा के लिए उन्हें प्रदेश संयोजक भी बनाया गया था. इसके बाद से वह लगातार पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

RSS के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं डॉ. जितेंद्र जामदार 

डॉक्टर जामदार फिलहाल जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. डॉ. जितेंद्र जामदार आरएसएस के भी कई पदों पर अपना दायित्व निभा चुके हैं. 2000 से 2013 तक डॉ. जितेंद्र जामदार आरएसएस के महानगर संघ चालक, विभाग संपर्क प्रमुख और प्रांत संपर्क महाअभियान के पदों पर भी काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Election 2022: बीजेपी ने घोषित किए महापौर पद के 16 में से 13 कैंडिडेट, इंदौर, रतलाम और ग्वालियर पर नहीं खोले हैं पत्ते

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों में से एक डॉक्टर जितेंद्र जामदार का नाम लंबे समय से महापौर पद के लिए चल रहा था लेकिन स्थानीय संगठन की असहमति के कारण वह कई बार अटका. पिछले 48 घंटों से लगातार चल रही मैराथन बैठक के बाद आखिरकार डॉक्टर जितेंद्र जामदार के नाम पर बीजेपी ने भरोसा जताया है. अब देखना यह होगा कि आगे चलकर जबलपुर शहर की जनता बीजेपी के इस चेहरे पर कितना भरोसा जताती है.

यह भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में तीन विधायक बीजेपी में शामिल, दलबदल के बाद सपा-बसपा के विधायकों ने कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget