एक्सप्लोरर

नर्सिंग घोटाले के खिलाफ प्रदेशभर से आए छात्रों का भोपाल में हल्लाबोल, NSUI ने लगाये गंभीर आरोप

NSUI Protest: भोपाल में नर्सिंग घोटाले के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों ने आरोप लगाया कि 2023 की परीक्षा का परिणाम अब तक नहीं आया है. प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट की परीक्षा जुलाई में हुई थी.

MP Nursing Scam Case: मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले के खिलाफ भोपाल में राज्य भर से आए छात्रों ने आज प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि जुलाई 2023 में आयोजित परीक्षा का अब तक रिजल्ट नहीं आया है. फस्ट ईयर के तीन-तीन साल होने पर भी अब तक परीक्षा नहीं ली गयी. एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया कि प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट पीएनएसटी की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी. परीक्षा के बाद 1 से 2 महीने में रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है, मगर रिजल्ट अभी तक नहीं आया है.

एनएसयूआई मेडिकल विंग का नेतृत्व कर रहे रवि परमार ने कहा कि 66 हजार स्टूडेंट्स ने पीईबी के माध्यम से परीक्षा दी थी. करोड़ों रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में वसूले गये. एक साल बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहे हैं. सरकार कि मंशा प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को मुनाफा पहुंचाने की है. इसलिए शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया. 2022 से मध्य प्रदेश के शासकीय नर्सिंग कालेजों में एक भी एडमिशन नहीं हुआ. 

2020-21 में शुरू हुआ था घोटाला

बता दें कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले की शुरुआत वर्ष 2020-21 के सत्र से हो गई थी. वर्ष 2019-20 के सत्र में मध्य प्रदेश में महज 448 नर्सिंग कॉलेज थे, लेकिन 2020-21 के सत्र में एक साथ 219 नर्सिंग कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी गई. इस तरह मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की संख्या 448 से बढक़र 667 तक पहुंच गई. हालांकि वास्तविक स्थिति फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के पास भवन नहीं था, कुछ कॉलेज किराए के दो कमरों में संचालित हो रहे थे. कुछ कॉलेज दुकानों में चल रहे थे.

खास बात है कि फर्जी कॉलेजों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी कॉलेजों को अनफिट तक बता दिया गया था. घोटाला उजागर होने के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी. अब सीबीआई अफसर घोटाले में शामिल हो गए. उन्होंने 2 लाख से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेकर अपात्र नर्सिंग कॉलेजों को हरी झंडी दे दी. मामले का खुलासा होने के बाद सीबीआई अफसर सहित 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. 

सलाखों के पीछे जानेवालों की सूची

1. राहुल राज, सीबीआई अधिकारी 
2. सचिन जैन, दलाल
3. सुमा रत्नाम भास्करन, प्रिंसिपल ए मलय नर्सिंग कॉलेज 
4. अनिल भास्करन, मलय नर्सिंग कॉलेज
5. रवि भदौरिया, आरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज इंदौर 
6. प्रिति तिलकवार 
7. वेद प्रकाश शर्मा 
8. तनवीर खान 
9. ओम गिरी गोस्वामी 
10. जुगल किशोर शर्मा, नर्सिंग कॉलेज संचालक 
11. राधारमण शर्मा, जुगल किशोर का भाई 
12. जलपना अधिकारी, प्राचार्य भाभा नर्सिंग कॉलेज भोपाल 
13. सुशील मजोकर, सीबीआई निरीक्षक

नर्सिंग कॉलेज घोटाले का अपडेट

जनवरी 2022: नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता फर्जीवाड़े पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर
मार्च 2022: मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने सरकार-कॉलेज को नोटिस जारी किये
जून 2022: सरकार की रिपोर्ट से पता चला, भवन विहीन कॉलेजों को भी मान्यता दी गई
अगस्त 2022: गड़बड़ी पर नर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीला सिंजू को सस्पेंड कर प्रशासक की तैनात के आदेश
सितंबर 2022: ग्वालियर खंडपीठ ने सीबीआई जांच के दिए आदेश
जुलाई 2023: सभी याचिकाएं हाईकोर्ट जबलपुर स्थानांतरित
फरवरी 2024: सीबीआई ने 308 कॉलेजों की जांच रिपोर्ट में 169 कॉलेज सूटेबल, 66 अनसूटेबल, 74 डेफिसिएंट बताए
15 अप्रैल 2024: छात्र नेता रवि परमार ने की सीबीआई को सूटेबल कॉलेजों की शिकायत
19 मई 2024 : सीबीआई दिल्ली की टीम ने जांच अफसर और कॉलेज अधिकारियों को पकड़ा

उज्जैन में CM मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया श्रमदान, दिया ये खास संदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget