एक्सप्लोरर

NHRC News: पराली जलाने से संबंधित याचिका को NHRC ने किया स्वीकृत, किसानों की मांग पर हुआ था संशोधन

Stubble Burning: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने पराली जलाने संबंधित याचिका को स्वीकृत कर लिया है. ये याचिका पराली जलाने को अपराध मुक्त किए जाने के खिलाफ है.

Jabalpur News: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (National Human Right Commission) ने पराली जलाने संबंधी याचिका विचारार्थ स्वीकृत कर ली है. जबलपुर के नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की इस याचिका में पराली जलाने को अपराध मुक्त के केन्द्र के निर्णय को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 में पराली जलाने पर पेनाल्टी लगाने का प्रावधान है. लेकिन केन्द्र सरकार ने हाल ही में आंदोलनकारी किसानों की मांग के कारण उन्हें अधिनियम की धारा 15 के प्रावधानों से मुक्त कर दिया. जिसके बाद केंद्र सरकार ने किसान संगठनों को 8 दिसंबर 2021 को पत्र भी भेजा है.

अब मांगा जाएगा जवाब
याचिका में कहा गया है कि पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के केन्द्र सरकार के निर्णय से अब बड़े पैमाने पर पराली जलेगी. वायु प्रदूषण बढ़ेगा और इस कारण पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के लाभ से करोड़ों नागरिक वंचित हो जायेंगे. इससे वायु प्रदूषण से हो रही मौतों की संख्या में भी वृद्धि होगी. अतः यह मानव अधिकार अधिनियम 1993 की धारा दो का घोर उल्लंघन है. इस कारण अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत तत्काल हस्तक्षेप करें. इस प्रार्थना के साथ नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पी.जी. नाजपांडे तथा रजत भार्गव ने एडवोकेट प्रभात यादव के मार्फत याचिका राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली को 10 दिसम्बर को भेजी थी. जिसे आयोग ने 24 दिसम्बर को विचारार्थ स्वीकृत कर नम्बर 200582 / CR/2021-HRC Net, NHRC पर रजिस्टर की है. अब इस याचिका पर अनावेदक सचिव, केन्द्रीय विधि मंत्रालय तथा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिव से जल्द जवाब मांगा जायेगा.

क्या बताते हैं आंकड़े
आंकड़े बताते हैं कि साल 2019-2020 में करीब 10 करोड़ टन पराली और कृषि अपशिष्ट जलाया गया था. पूर्व के कानूनों में इसमें पेनाल्टी और सजा का प्रावधान था. लेकिन अब इस कानूनी प्रावधान को बदला जा रहा है. जिससे वायु प्रदूषण और अधिक बढ़ेगा. चिंताजनक बात यह भी है कि लगातार वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है. याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 की रिपोर्ट का हवाला भी दिया है. जो बतलाती है कि वर्ष 2019 में 16 लाख 70 हज़ार लोगों की मृत्यु वायु प्रदूषण से हुई थी.

ये भी पढ़ें-

Jabalpur News: जबलपुर फूड महोतस्व में मिलेगा मटर का मुरब्बा,मटर का केक, जानिए कैसे बढ़िया स्वाद जिताएगा इनाम

Bihar News: शराब के धंधेबाजों की अब खैर नहीं, पटना में अलग-अलग कंपनियों ने दिया ड्रोन का डेमो, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget