एक्सप्लोरर

NEET UG 2024 रिजल्ट विवाद को लेकर MP हाई कोर्ट में याचिका दायर, NTA पर लगा गंभीर आरोप

NEET UG Results Controversy: याचिकाकर्ता की ओर से दायर याचिका में हाई कोर्ट को बताया गया कि एक कोचिंग सेंटर के आठ स्टूडेंट्स को परीक्षा में 100% मार्क्स मिले हैं. इनके रोल नंबर भी आगे-पीछे ही थे.

Neet UG 2024 Controversy: नीट यूजी 2024 (NEET-UG) एग्जाम के रिजल्ट में गड़बड़ी का मुद्दा देश भर में छाया हुआ है. अब इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है. जबलपुर की छात्रा अमीषा वर्मा की ओर से हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में नीट परीक्षा की हाई लेवल इंक्वारी और परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता का तर्क सुनने के बाद सुनवाई जुलाई फर्स्ट वीक तक के लिए टाल दी है.

जबलपुर निवासी अमीषा वर्मा की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अमरनाथ केशरवानी की डिवीजन बेंच में पैरवी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीट यूजी परीक्षा की परिणामों में धांधली की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा परीक्षा में न केवल घोटाला किया गया है, बल्कि भ्रष्टाचार भी किया गया है. इसकी वजह से मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है.

जुलाई में होगी सुनवाई
इस याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और नेशनल मेडिकल कमीशन सहित प्रदेश सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है. हाई कोर्ट ने फिलहाल याचिकाकर्ता के सभी तर्कों को सुन लिया है और मामले पर अगली सुनवाई जुलाई के पहले हफ्ते में तय कर दी है. जबलपुर की छात्रा अमीषा वर्मा की ओर से दायर याचिका में हाई कोर्ट को बताया गया कि एक कोचिंग सेंटर के आठ स्टूडेंट्स को परीक्षा में 100% मार्क्स मिले हैं. इनके रोल नंबर भी आगे-पीछे ही थे. 

याचिकाकर्ता अमीषा का कहना है कि उन्हें 720 में से 615 मार्क्स मिले हैं, लेकिन उम्मीद 700 से ज्यादा की थी. बता दें हाल ही में हुई नीट-यूजी के परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दायर की गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेस मार्क्स वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा फिर से लेने के आदेश दिए हैं. इसके बावजूद परीक्षा को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में ब्लड को बेच रहे थे वार्ड बॉय, अस्पताल प्रबंधन ने लिया कड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget