एक्सप्लोरर

कॉलेज के दो छात्रों ने की थी बैंक डकैती, वारदात से दो दिन पहले की थी रेकी, नीमच पुलिस का खुलासा

Bank Robbery Case: नीमच पुलिस ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की चीता खेड़ा शाखा में लूटपाट की वारदात का खुलासा कर दिया है. लुटेरों की गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम रखा गया था.

Neemuch News: नीमच जिले के चीता खेड़ा इलाके में हुई बैंक डकैती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मामले में पुलिस ने कॉलेज के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी पर बैंक लूट के सात मामले दर्ज हैं. मुठभेड के बाद मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है. घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं.

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि 18 सितंबर को मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की चीता खेड़ा शाखा में लूटपाट की वारदात हुई थी. वारदात के बाद पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लुटेरों की गिरफ्तारी पर तीस हजार इनाम का ऐलान किया था.

बैंक में घुसे बदमाशों ने फायरिंग करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को घायल कर 71 हजार की नगदी लूट ली थी. सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने 10 अलग-अलग टीम का गठन किया. टीम गठन के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी. बैंक लूट मामले में पुलिस ने सवाई माधोपुर के रहने वाले रघुराज सिंह और रूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों से एक पिस्तौल और देसी कट्टा बरामद हुआ है. वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.

बैंक डकैती के आरोपी निकले कॉलेज छात्र

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक डकैती का सरगना रघुराज सिंह गुर्जर है. रघुराज सिंह गुर्जर के खिलाफ सात आपराधिक मामले टोंक, भरतपुर और करौली में दर्ज हैं. दोनों आरोपियों ने वारदात से दो दिन पहले बैंक की रेकी की थी. उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी पता कर लिया था. पुलिस को चकमा देने की भी प्लानिंग कर ली गयी थी.

उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट और कपड़े भी बदल लिए थे. बैंक में लूटपाट कर आरोपियों ने भागने के लिए रोड भी तय कर लिया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

इंदौर में बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी! जानिए कब और कहां लगने वाला है रोजगार कैंप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget