एक्सप्लोरर

एमपी में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर 4000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, इन जिलों में भारी निवेश की संभावना

Narmada Puram: एमपी के नर्मदा पुरम में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 4,000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. संभागीय स्तर पर आयोजित होने वाला यह छठा कॉन्क्लेव है.

MP 5th Regional industrial Conclave: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर 4000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इस इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में नर्मदा पुरम, हरदा और बैतूल जिले में औद्योगिक निवेश आने की बड़ी संभावना है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में यह छठा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाला है.

मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए सरकार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर रही है जो कि संभागीय मुख्यालय पर आयोजित हो रहा है. इसके पहले उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित पांच संभागीय मुख्यालय पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किया जा चुके हैं. अब 7 दिसंबर को नर्मदा पुरम में संभागीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां हो चुकी है. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक नर्मदा पुरम के औद्योगिक क्षेत्र को 448 हेक्टेयर और भी बढ़ा दिया गया है, जहां पर बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा सकेगी. सबसे बड़ी बात है कि इस आयोजन में 7000 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है. नर्मदा पुरम में पर्यटन, कृषि और मीनिंग को लेकर फोकस किया जा रहा है.

कृषि के मामले में अव्वल है नर्मदापुरम संभाग
मध्य प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी संभागों में नर्मदा पुरम का नाम भी सबसे ऊपर आता है. नर्मदा किनारे बसे नर्मदा पुरम संभाग में पानी की कोई कमी नहीं है. इसी के चलते नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल आदि जिलों में किसान काफी संपन्न और कृषि के क्षेत्र में काफी तरक्की कर चुके हैं. यही वजह है कि कृषि के क्षेत्र में भी सरकार औद्योगिक विकास चाहती है. उदाहरण के लिए आलू उत्पादन होने पर क्षेत्र में चिप्स और आलू से बनने वाले उत्पादों की बड़ी इंडस्ट्रीज की संभावना है. सरकार फूड इंडस्ट्रीज को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में काम कर रही है.

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर राजनीति
सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर राजनीति भी लगातार बयानबाजी के माध्यम से हो रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सरकार का ध्यान नहीं होने की वजह से पुराने उद्योग दम तोड़ रहे हैं. राइस मिल संचालकों के पूरे हाल है ऐसी स्थिति में सरकार नए उद्योगों की स्थापना के बड़े दावे कर रही है.

ये भी पढ़ें: उज्जैन के निजी अस्पताल में ब्लास्ट से दो कर्मचारी घायल, जानिए कैसे घटी घटना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget