एक्सप्लोरर

यूपी के बाद अब MP में भेड़िये ने मचाया आतंक, घर में सोये परिवार पर किया हमला, पांच लोग घायल

Bhediya Attack: यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में भेड़िये की दहशत है. भेड़िये ने रात में सोये हुए लोगों पर अचानक धावा बोल दिया. बताया जा रहा है कि पानी या शिकार की तलाश में भेड़िया जंगल से आया होगा.

MP Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भेड़िये ने आतंक मचा रखा है. मामला खंडवा के खालवा तहसील स्थित मलगांव का है. भेड़िये ने सोते समय परिवार पर अचानक हमला बोल दिया. हमले में परिवार की महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. घर के लोगों की चीख पुकार पर पड़ोसी जाग गये. मौके पर पहुंचकर उन्होंने सभी घायलों को खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी.

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई. हरसूद एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया कि परिवार के लोग घर में सो रहे थे. अचानक भेड़िये ने घुसकर लोगों पर धावा बोल दिया. जानकारी मिलने के बाद एसडीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि भेड़िये ने महिला का पैर और पुरुषों के हाथों को काटा है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात करीब ढाई बजे की है. घर में घुसा भेड़िया एक के बाद एक लोगों को काटता रहा. भेड़िये को देखकर घर में चीख पुकार मच गयी.

यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश में भेड़िये का आतंक

लोगों के हाथ और पैर भेड़िये के काटने से जख्मी हुए हैं. सुबह वन विभाग की टीम ने भेड़िये का रेस्क्यू कर पकड़ लिया. महिला समेत सभी पांचों घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. भेड़िये के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. एसडीओ ने बताया कि जंगलों से पानी या शिकार की तलाश में भेड़िये या लोमड़ी भटककर आ जाते हैं. घटना की छानबीन की जा रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान सामने आये लोगों पर खूंखार जानवर हमला कर देते हैं. फिलहाल गांव में भेड़िये के आने से ग्रामीण डरे हुए हैं. घायल पांचों लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

'मुद्दा विहीन हो चुकी है कांग्रेस', उज्जैन रेप केस में विपक्ष के आरोपों पर वीडी शर्मा का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget