एक्सप्लोरर

'मुद्दा विहीन हो चुकी है कांग्रेस', उज्जैन रेप केस में विपक्ष के आरोपों पर वीडी शर्मा का पलटवार

VD Sharma News: उज्जैन में फुटपाथ पर रेप की वारदात को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर कांग्रेस हमलावर है. अब इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है.

Ujjain Rape Case: धार्मिक नगरी उज्जैन में हुई रेप के मामले को लेकर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमले बोल रही है. इसी बीच बीजेपी संगठन भी खुलकर सामने आ गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को करारा जवाब दिया है.

उज्जैन में कोयला फाटक इलाके में फुटपाथ पर हुए रेप के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कानून नहीं बल्कि जंगल का राज चल रहा है. बीजेपी ने भी अब खुलकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देना शुरू कर दिया है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने ही रेप के आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए कानून कार्रवाई को हरी झंडी दी है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी की सरकार है. यहां पर कानून का राज है, जिस अपराधी ने रेप करने की कोशिश की है, उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. उज्जैन की जनता अच्छी तरह जानती है कि अपराधियों के साथ उज्जैन में क्या हो रहा है ?

मुद्दा विहीन हो चुकी है कांग्रेस- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. यह पार्टी मुद्दा विहीन हो चुकी है. इसी वजह से किसी भी आपराधिक वारदात को मुद्दा बनाकर मैदान में कूद जाती है. भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसी भी अपराधी को छोड़ नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि एमपी में कानून अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- इंदौर: होटल में प्रेमी जोड़े को निशाना बनाते थे पुलिसकर्मी, ब्लैकमेल कर करते थे वसूली, CCTV से खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget