एक्सप्लोरर

MP Weather: कड़ाके की इस सर्दी से आपकी फसलों को हो रहा है नुकसान, कृषि वैज्ञानिकों ने बताए हैं बचाव के ये आसान तरीके

Save Crop From Frost: मध्य प्रदेश में बदलते मौसम को देख कृषि वैज्ञानिकों ने पाले की संभावना जताई है. साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने सर्दी के मौसम में फसलों को हो रहे नुकसान से बचाव के उपाय भी बताए हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में सर्दी अपने पूरे शबाब पर है. सर्दी के तीखे तेवरों से जन-जीवन के साथ ही पशु-पक्षी और फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. प्रदेश भर में गुरुवार (11 जनवरी) को भी घना कोहरा रहा. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा. बदलते मौसम को देख कृषि वैज्ञानिकों ने पाले की संभावना जताई है. साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने पाले से बचाव के उपाय भी बताए हैं. 

पाला के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए उप संचालक कृषि केके पांडे ने बताया कि जिस दिन आसमान पूरी तरह से साफ हो, हवा में नमी की अधिकता हो, कड़ाके की सर्दी हो, शाम के समय हवा में तापमान ज्यादा कम हो और जमीन का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या इससे कम हो जाए, तो ऐसी स्थिति में हवा में मौजूद नमी भाप बनकर ठोस अवस्था में (बर्फ) परिवर्तित हो जाता है. इसके साथ ही पौधों की पत्तियों में मौजूद पानी संघनित होकर बर्फ के कण के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे पत्तियों की कोशिका भित्ती क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे पौधे की जीवन प्रक्रिया के साथ-साथ उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ता है. 

जानें पाला से बचाव के उपाय
ऐसी स्थिति में किसान सावधानी अपनाकर फसलों को बचा सकते हैं. पाले की संभावना होने पर खेत की हल्की सिंचाई कर देना चाहिए. इससे मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है और नुकसान की मात्रा कम हो जाती है. सिंचाई बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिए, सिर्फ इतनी सिंचाई हो कि खेत गीला हो जाए. वहीं रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है. इसके लिए दो व्यक्ति सुबह-सुबह एक रस्सी को उसके दोनों सिरों से पकड़ कर खेत के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक फसल को हिलाते चलते हैं. इससे फसल पर रात का जमा पानी गिर जाता है और फसल की पाले से सुरक्षा हो जाती है. 

ऐसे करें पाला नियंत्रण
वैज्ञानिकों द्वारा रसायनों का उपयोग करके भी पाले को नियंत्रित किया जा सकता है. घुलनशील सल्फर 0.3 से 0.5 प्रतिशत का घोल सल्फर 0.3 से 0.5 प्रतिशत और बोरान 0.1 प्रतिशत घोल और गंधक के एक लीटर तेजाब को 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कने से लगभग दो सप्ताह तक फसल पाले के प्रकोप से मुक्त रहती है.

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में कल सीएम मोहन यादव की बैठक, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget