एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी के कई जिलों में बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, सोयाबीन की कटाई में आ रही अड़चन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में बारिश ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है. खास तौर पर सोयाबीन की खेती करने वाले किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने जाते-जाते सोयाबीन किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. प्रदेश में हो रही हल्की बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज रविवार (13 अक्तूबर) को हल्की बारिश के संकेत दिए हैं. जबकि उज्जैन-धार सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो भी रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर कला, बैतूल, अलीराजपुर, बड़वानी, मंदसौर, खरगोन, झाबुआ, गुना, अशोकनगर, नर्मदा पुरम, बालाघाट, हरदा, खंडवा सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही धार जिले के मनावर, उज्जैन सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो भी रही है. 

किसानों ने जताई चिंता
इस बारिश ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है. खास तौर पर सोयाबीन की खेती करने वाले किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं. उज्जैन जिले के फजलपुर के किसान हाकम सिंह के मुताबिक वर्तमान में सोयाबीन की कटाई का दौर चल रहा है. इसके अलावा कुछ किसानों ने सोयाबीन काटकर खेतों में रखा है. ऐसे में अगर हल्की बारिश भी होती है तो इससे किसानों को नुकसान होगा. 

वहीं बड़नगर के किसान पवन चौधरी के मुताबिक वर्तमान में होने वाली बारिश से किसानों को नुकसान होगा. सोयाबीन पर दाग लग जाएगा, जिससे उसका भाव भी कम हो जाएगा. इसके अलावा खेतों में सोयाबीन की कटाई भी आगे बढ़ जाएगी, जिससे तीन फसल लेने वाले किसानों को नुकसान होगा.

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्व मध्य अरब सागर पर एक बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. इतना ही नहीं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्य रेखीय हिंद महासागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है.

इसके प्रभाव से 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इन वेदर सिस्टम का असर मैदानी इलाकों पर भी नजर आ सकता है.

ये भी पढ़ें- भोपाल ड्रग्स कांड के आरोपी ने थाना परिसर में खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget