एक्सप्लोरर

किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर बजाए घंटी और शंख, पीएम मोदी से लेकर सीएम मोहन तक पहुंचानी है ये बात

Sehore Weather Update: मध्य प्रदेश के भोपाल समेत सीहोर में लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. सोयाबीन की फसल में पानी लगने से किसानों ने सरकार तक बात पहुंचाने का अनूठा रास्ता अपनाया.

MP Heavy Rain: मध्य प्रदेश में मानसून के दौरान बादल आफत बनकर बरसे. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से अब तक 18 फीसद अधिक बारिश हुई है. भोपाल सहित आसपास के जिलों में लगातार बारिश की वजह से किसानों की मुसीबत बढ़ गयी है.

कटाई के बाद खेतों में रखी सोयाबीन की फसल जलमग्न हो गयी. सोयाबीन की फसल में पानी भर जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. पीड़ित किसानों का कहना है कि बारिश का दौर नहीं थमने पर नुकसान का आंकड़ा और बढ़ जायेगा.

सीहोर जिले में किसानों ने मुआवजे की मांग के लिए अनूठा तरीका अपनाया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव का ध्यान विरोध प्रदर्शन के जरिये आकर्षित किया. प्रदर्शनकारी किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर घंटी और शंख बजाये. पीड़ित किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से खेती किसानी को काफी क्षति पहुंची है. सोयाबीन की फसल मंडी में पहुंचने से पहले खराब होने लगी है.


किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर बजाए घंटी और शंख, पीएम मोदी से लेकर सीएम मोहन तक पहुंचानी है ये बात

किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर बजाया शंख

परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में सरकार से फसल की क्षति पूर्ति किये जाने की बड़ी उम्मीद है. नुकसान पर मुआवजा मिलने से किसानों की परेशानी कम होगी. इसलिए सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए पेड़ों पर चढ़कर घंटी और शंख बजाने को मजबूर होना पड़ा. समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया. विरोध स्वरूप फसल हाथों में लेकर खराब फसल को दिखाने की कोशिश की.

सरकार तक बात पहुंचाने का अनूठा अंदाज

बता दें कि जिले के दर्जनों गांव में सोयाबीन फसल अधिक वर्षा से खराब होने की स्थिति में आ गयी है. ग्राम लसुडिय़ा धाकड़, चंदेरी, रामाखेड़ी, रलावती, छोटी कुलांस, तज, संग्रामपुर सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने पेड़ों पर घंटी और शंख बजाकर सरकार का ध्यान खींचा. किसानों ने मांग की है कि आरबीसी 64 के अंतर्गत राहत राशि दिलवाई जाए. किसानों को बीमा की राशि दिलाई जाए,. सोयाबीन की फसल 6000 रुपये प्रति क्विंवटल की दर से खरीदारी सरकार करे. 

ये भी पढ़ें-

MP: यात्रियों को रेलवे का तोहफा! नवरात्रि, दीपावली और छठ पर चलेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget