एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस साल जून में 14% ज्यादा बारिश, जानें किस जिले में कितनी हुई बरसात?

Monsoon News: मध्य प्रदेश में जून में औसत से 14% अधिक बारिश दर्ज की गई है. उम्मीद की जा रही है जुलाई में भी अच्छी बारिश होगी जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत पहुंचेगी.

MP Monsoon News: मध्य प्रदेश में 30 जून तक दीर्घावधि औसत से 14% अधिक बारिश हुई है. पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 27% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 1% अधिक वर्षा दर्ज की गई है. हालांकि जुलाई माह में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान जिन जिलों में बारिश कम हुई है वहां पर पूर्ति हो जाएगी.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 30 जून तक 131 मिमी सामान्य बारिश होना थी लेकिन इसके एवज में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इस तरह 14% अधिक बारिश दर्ज हुई. इसी तरह पूर्वी मध्य प्रदेश में 189 औसत बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य बारिश 148 मिमी होना थी. इस तरह 27% अधिक वर्षा दर्ज की गई है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 119 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य बारिश 118 मिमी के आसपास होना थी.

मौसम विभाग के उपनिदेशक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जुलाई माह में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. उन्होंने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर, निवाड़ी में सामान्य से सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है जबकि सबसे कम टीकमगढ़, बालाघाट, रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी में दर्ज की गई है. इसी तरह छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया में सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश दर्ज की गई है.

पश्चिमी मध्य प्रदेश का हाल देखिए

पश्चिमी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश जून माह में भिंड में दर्ज की गई है. इसके अलावा मुरैना में भी सामान्य से 140 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई है. इंदौर जिले के अतिरिक्त श्योपुर, गुना, शिवपुरी, विदिशा में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है जबकि आगर मालवा, अलीराजपुर, बेतूल, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, हरदा, अशोकनगर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. इसी प्रकार भोपाल, शाजापुर, सीहोर, नीमच, नर्मदा पुरम सामान्य ज्ञान पास बारिश दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: Tomato Price Hike: मध्य प्रदेश में टमाटर के भाव आसमान पर, अब अगस्त तक करना पड़ेगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget