एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: मध्य प्रदेश में टमाटर के भाव आसमान पर, अब अगस्त तक करना पड़ेगा इंतजार

MP: मध्य प्रदेश में टमाटर के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं. महाराष्ट्र के नासिक से टमाटर की आवक हो रही है. सब्जी के थोक व्यापारियों का मानना है कि अगस्त तक टमाटर के भाव ऊंचे रहेंगे.

Tomato Price Hike In MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में टमाटर के भाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है. अब कांग्रेस टमाटर के दाम बता कर वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में जुट गई है. हालांकि टमाटर के दाम कम होने के लिए आप लोगों को अगस्त इंतजार करना पड़ेगा.  मध्य प्रदेश के कई इलाकों में टमाटर की खेती होती है, लेकिन लगातार टमाटर के दाम कम होने और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की वजह से पिछले कुछ समय से यहां किसानों का टमाटर की खेती पर मोहभंग हो गया है.

मध्य प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर इस बार टमाटर की खेती नहीं की गई. टमाटर की डिमांड इस बार अधिक बढ़ गई. मांग और पूर्ति के नियम के मुताबिक टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए. सब्जी व्यापारी उत्सव सोलंकी ने बताया कि मध्य प्रदेश के रतलाम, धार सहित कई ऐसे जिले हैं, जहां पर टमाटर की खेती होती है, लेकिन इस बार किसानों ने काफी कम मात्रा में टमाटर की खेती की है. इसी वजह से टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. वहीं व्यापारी राधेश्याम माली के मुताबिक अब अगस्त के महीने में टमाटर की नई फसल आने पर दाम कम होने की उम्मीद है. 

 थोक बाजार टमाटर 100 रुपये किलो का भाव
एक और टमाटर व्यापारी जावेद खान ने बताया कि वर्तमान में थोक बाजार में हाइब्रिड टमाटर 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि एक अन्य क्वालिटी 2057 टमाटर 60 से 80 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है. थोक बाजार में टमाटर के दाम इतने अधिक हैं, तो फुटकर बाजार में टमाटर गरीब परिवार की पहुंच से दूर हो गया है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में टमाटर की खेती होती है, लेकिन ठंड के महीनों में टमाटर खेतों से बाहर निकलता है. अभी नया टमाटर आने की कोई उम्मीद नहीं है. टमाटर व्यापारियों के मुताबिक अभी नासिक के आसपास सावरगांव, नारायणगांव सहित अलग-अलग इलाकों से टमाटर की सप्लाई मध्य प्रदेश में हो रही है. 

महाराष्ट्र से टमाटर ट्रांसपोर्ट करना भी महंगा
नासिक में भी टमाटर का रकबा कम है इसलिए भाव अधिक हो गए हैं. महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में टमाटर ट्रांसपोर्ट करना भी बारिश के दिनों में महंगा पड़ता है. उज्जैन जिले के फाजलपुरा के किसान हाकम सिंह ने बताया कि  सरकार यदि सब्जियों के दाम पर भी समर्थन मूल्य लागू कर दें, तो इससे महंगाई की मार को रोका जा सकता है. इसके अलावा किसान को भी आर्थिक लाभ पहुंचेगा.  

उन्होंने बताया कि टमाटर की खेती कर रहे किसानों को पिछले पांच सालों से नुकसान उठाना पड़ रहा था. यही वजह है कि इस बार काफी कम रकबे में टमाटर की खेती की गई, जिसके कारण भाव आसमान पर पहुंच गए. अब इस वर्ष अधिक संख्या में किसान टमाटर की फसल लगाएंगे, जोकि आने वाले समय में टमाटर के भाव पर प्रतिकूल असर डालेगी. 

MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का सिर काटकर ले गए शिकारी, मध्य प्रदेश में पहली बार हुई ऐसी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget