एक्सप्लोरर

MP में कब मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत? जानिए मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. माना जा रहा है कि राज्य में धीरे-धीरे ठंड कम हो सकता है. वहीं, 19 जनवरी के बाद तापमान में बढोतरी की उम्मीद है. 

Madhya Pradesh News: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश के लोगों को एक बार फिर ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 19 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अब धीरे-धीरे सूर्य के उत्तरायण होने का के कारण तापमान बढ़ता जाएगा.

मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक रविवार से मौसम में थोड़ी गर्माहट देखने को मिलेगी. 19 जनवरी से मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगेगा और तापमान बढ़ता जाएगा. 21 जनवरी तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है.  वर्तमान में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री के आसपास बना हुआ है. 

हालांकि तेज हवा चलने की वजह से  सर्दी महसूस होगी. वर्तमान में सबसे ज्यादा ठंड मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दर्ज की गई है. राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है जबकि सबसे अधिक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बैतूल में दर्ज हुआ है.

अधिकतम तापमान के मामले में खंडवा नंबर वन पर

यदि अधिकतम तापमान की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 30.1 डिग्री खंडवा में दर्ज हुआ है. इसके अलावा मंडला, जबलपुर, बैतूल, नर्मदा पुरम, खरगोन में भी 27 से 28 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है. 

इसी प्रकार यदि रतलाम की बात की जाए तो यहां पर 19.5 डिग्री, शिवपुरी में 17, उज्जैन में 20.4, ग्वालियर में 18.6, गुना में 19.6, इंदौर में 22.6, रायसेन में 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी प्रकार दमोह में 22, खजुराहो में 16, उमरिया में 24, सीधी में 22, सतना में 21, सागर में 23, रीवा में 21 डिग्री सेंटी सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है.

कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित 

वहीं, मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल में कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं. कई ट्रेने घंटो की देरी से अपनी मंजिल पर पहुंच रही है. जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत के 'सच्ची स्वतंत्रता' वाले बयान पर भड़के दिग्विजय सिंह, 'यह भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget