एक्सप्लोरर

MP Weather: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन,फसलों को पहुंच सकता है भारी नुकसान

MP Weather: एमपी के उज्जैन संभाग में बिन मौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है. वहीं मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की नींद ही उड़ा दी है. क्योंकि आईएमडी ने और बारिश होने की चेतावनी दी है.

Ujjain Weather: उज्जैन संभाग के कई जिलों में मंगलवार (27 फरवरी) को हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. मौसम विभाग लगातार मध्य प्रदेश में मौसम बदलाव की संभावना जताते हुए बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी भी दे रहा है. मंगलवार को उज्जैन, रतलाम, मंदसौर आदि जिलों में बूंदाबांदी हुई.

इसके अलावा देवास, शाजापुर के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. मौसम विभाग के अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से पहले ही बारिश की चेतावनी दे दी गई थी. मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओला गिरने की खबरें भी आ रही है. मौसम विभाग के अधिकारियों कहना है कि अभी मौसम में ठंड घुलेगी. इसके अलावा उज्जैन संभाग के जिलों में आगे भी हल्की बारिश हो सकती है.

किसानों की बढ़ी टेंशन 

मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की नींद उड़ा दी है. उज्जैन जिले के बड़नगर के रहने वाले किसान बद्रीलाल चौधरी के मुताबिक खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है. यदि तेज बारिश का सिलसिला शुरू होता है तो निश्चित रूप से फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा. गेहूं का रंग उड़ने और खड़ी फसल खेतों में गिरने की आशंका भी बढ़ गई है. किसान पवन कुमार का कहना है कि गेहूं की फसल ही नहीं बल्कि सब्जियों पर भी बेमौसम बारिश का असर पड़ सकता है. 

कांग्रेस रख रही है मौसम पर नजर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि जहां पर तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा है, वहां सरकार को तुरंत नुकसान का आंकलन करते हुए मुआवजा देना चाहिए. पूर्व में भी सरकार ने नुकसान के मुआवजा को लेकर कई बड़े दावे किए मगर अभी तक किसानों को पिछले कई सालों का मुआवजा नहीं मिल पाया है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में ब्रेनहेमरेज से हुई 9वीं क्लास के छात्रा की मौत, सिरदर्द के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget