एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में ब्रेनहेमरेज से हुई 9वीं क्लास के छात्रा की मौत, सिरदर्द के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में हाई बीपी के कारण एक छात्रा को ब्रेन हेमरेज हुआ और उसकी मौत हो गई. मौत से करीब एक घंटा पहले उसका बीपी 80 से एक दम 400 पर पहुंच गया था.

Indore News: महू में चंद दिनों पहले एक छात्रा की साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी. वहीं अब एक चौंकाने वाले मामले में इंदौर (Indore) में नौवीं कक्षा की छात्रा की ब्रेनहेमरेज से अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है छात्रा का बीपी पहले 80 और बाद में 400 से भी उपर निकल गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. युवाओं की असमय मौत के मामले लगातार बढ़ने से चिंता बढ़ रही है. वहीं अब चिकित्सक भी इन मामलों को लेकर युवाओं को अलर्ट कर रहे हैं. 

इंदौर में हाई बीपी के कारण एक छात्रा को ब्रेन हेमरेज हुआ और उसकी मौत हो गई. मौत से करीब एक घंटा पहले उसका बीपी 80 से एक दम 400 पर पहुंच गया था. शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. छात्रा का पहले स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया, लेकिन हालत बिगड़ते देखकर उसे इंदौर के एमवायएच अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सिमरोल की रहने वाली हेमलता केवट कायस्थ खेड़ी ग्राम में निवास करती थी.

छात्रा का बढ़ा बीपी
जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि हेमलता को पहले सिरदर्द हुआ. परिजनों ने पहले स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज करवाया. बीपी चेक किया गया तो वह गिरकर 80 पर आ गया था. वहीं कुछ ही देर में बीपी 400 से पार हो गया. परिवार आनन फानन में उसे एमवाय अस्पताल लेकर आया, लेकिन रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया. इधर फरवरी के महीने में ही इंदौर के नजदीक महू तहसील की रहने वाली एक छात्रा ने शुक्रवार को अचानक दम तोड दिया था. 

बताया गया कि उसे भी साइलेंट हार्ट अटैक आया था परिवार जबतक कुछ समझ पाता देर हो चुकी थी और बच्ची ने दुनिया को अलविदा कह दिया. छात्रा का एक दिन बाद 12वीं का पेपर भी था. इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद अब चिकित्सक युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली जीने और तनाव में न रहने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: इंदौर लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार लगभग फाइनल? रेस में ये नाम सबसे आगे

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget