एक्सप्लोरर

MP Weather: गाड़ी चलाने वाले सावधान! छाने लगी कोहरे की गाढ़ी परत, 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

MP Cold Wave: मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा (2.4 डिग्री सेल्सियस) और इंदौर सबसे गर्म (30.5 डिग्री सेल्सियस) है. ठंड के कारण कोहरा छा रहा है, जिससे वाहनों की गति प्रभावित हो सकती है.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले के पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है, जबकि सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश में इंदौर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अब अधिक ठंड के कारण मध्य प्रदेश में कोहरे की संभावना मौसम विभाग ने जता दी है, जिससे वाहनों की स्पीड पर सुबह के समय फर्क पड़ेगा.

मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, सिवनी, छतरपुर में शीत लहर का प्रभाव देखने को मिला. उन्होंने बताया कि उज्जैन संभाग के जिलों में भी ठंड का प्रभाव देखने को मिल रहा है. इसी तरह भोपाल संभाग के जिलों में तापमान में अधिक परिवर्तन देखने को नहीं मिला. 

शुरू हुआ कोहरा, गाड़ी चलाने वाले सावधान
नर्मदा पुरम, जबलपुर और सागर संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा. इसी प्रकार भिंड, मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर जिले में हल्के से मध्यम कोहरा भी छाने लगा है. मध्य प्रदेश में कोहरे ने ठंड के साथ दस्तक दे दी है, जिससे तापमान और भी नीचे जाने की संभावना है. 

मौसम विभाग के सात अधिकारियों ने कोहरे वाले क्षेत्र में वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण रखने की अपील भी की है. उल्लेखनीय की कोर के कारण हर साल बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं में लोग हताहत होते हैं.

जानिए कहां कितना रहा तापमान
पचमढ़ी में सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में 3.1, मंडला में 3.5, उमरिया में 3.8, छतरपुर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसी प्रकार देवास के कन्नौद में 12.5, आगर मालवा में 12, इंदौर में 11.6, धार और सागर में 10.8 तथा उज्जैन, गुना और रतलाम में 10 डिग्री सेल्सियस अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

इसी प्रकार इंदौर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उज्जैन और रतलाम में 30, धार में 29.9, खंडवा में 30.1, बड़वानी में 30.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है.

यह भी पढ़िए: अब चीन के लहसुन को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति, किसानों की नाराजगी का कांग्रेस ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget