एक्सप्लोरर

रीवा में भारी बारिश से रद्द हुआ CM मोहन यादव का कार्यक्रम, जबलपुर से ऑनलाइन किया शुभारंभ

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रीवा से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारंभ होना था. मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंच गये थे.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है. मंगलवार को प्रदेश के 24 जिलों में बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश रीवा में 4 इंच दर्ज की गई. रीवा में झमाझम बारिश की वजह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा भी टल गया है. दरअसल, आज (17 सितंबर) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारंभ रीवा जिले से होना था. चाकघाट कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी थी.

स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होने वाले थे. झमाझम बारिश की वजह से मुख्यमंत्री मोहन यादव को रीवा का दौरा रद्द करना पड़ा. जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ऑनलाइन जुड़े. उन्होंने रीवा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंच गये थे. एयरपोर्ट से निकलकर मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग के जरिये रीवा जाने वाला था.


रीवा में भारी बारिश से रद्द हुआ CM मोहन यादव का कार्यक्रम, जबलपुर से ऑनलाइन किया शुभारंभ

रीवा में भारी बारिश से रद्द हुआ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

रीवा में भारी बरसात की वजह से मुख्यमंत्री का रीवा जाना मुनासिब नहीं समझा गया. ऐसे में उन्होंने रीवा के कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया. मालूम हो कि रीवा जिले में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9 घंटे में 4 इंच बरसात हो चुकी है. मंगलवार को प्रदेश के 24 जिलों में बरसात हुई.

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश रीवा में 4 इंच दर्ज की गयी. सीधी में 3 इंच, सतना में 2 इंच, ग्वालियर-नरसिंहपुर में पौन इंच, दमोह और जबलपुर में आधा इंच बरसात हुई. राजधानी भोपाल में शाम 7 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला. तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. गुना, धार, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट जिलों में भी बारिश का दौर जारी है. 

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश को पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'जन औषधि केंद्रों' की सौगात, 51 हजार परिवारों को मिला घर का तोहफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget